डायबिटीज रोगियों को नहीं खानी चाहिए ज्यादा कार्ब्स युक्त चीजें
- फोटो : Social media
डायबिटीज में क्या नहीं खाना चाहिए?
आहार विशेषज्ञों की मानें को डायबिटीज के रोगियों को खान-पान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या हो उन्हें प्रोसेस्ड और पैक्ड खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि उनमें उच्च मात्रा में शुगर और प्रीजर्वेटिव हो सकते हैं। इसके अलावा व्हाइट पास्ता, आलू जैसी स्टार्च वाली सब्जियां, सफेद ब्रेड, शराब और अन्य मादक पेय, पेस्ट्री, केक, कुकीज, कैंडीज जैसे अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।