महिलाओं के लिए पीरियड्स यानी कि माहवारी कोई समस्या नहीं, बल्कि प्रकृति का विशेष उपहार है। शायद इसलिए माहवारी को मासिक धर्म भी कहा जाता है। दरअसल, महिलाओं के शरीर में चक्रीय हार्मोंस में होने वाले बदलावों के कारण गर्भाशय से खून और अंदरुनी हिस्से से स्राव होना माहवारी कहलाता है। पीरियड्स जब अनियमित हो जाता है, तो गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। कई बार तो इसके कारण भी पता नहीं होते कि माहवारी में आखिर देरी क्यों हो रही है। आइए, इसके लक्षण और कारणों के बारे में जानते हैं विस्तार से: