फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमित पीरियड्स से महिलाओं को होती है 'पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम' की शिकायत, एेसे करें उपचार

Thu, 06 Jun 2019 10:49 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
कई महिलाएं चेहरे पर अक्सर निकलने वाले मुंहासे, अनियमित पीरियड्स, चिड़चिड़ाहट और तनाव से परेशान रहती हैं। इसे नजरअंदाज ना करें क्योंकि ये पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम हो सकता है। इससे जूझ रही महिलाओं को आमतौर पर उनके पीरियड्स के असमय आने की समस्या होती है। आगे की स्लाइड में जानिए पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की वजह, लक्षण, और मानसिक स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव। 

 
विज्ञापन

2 of 5
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक प्रकार का मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है, जो महिलाओं में हार्मोन्स को असंतुलित करता है। महिलाओं के शरीर में एंड्रोजन नामक पुरुषों में होने वाले हार्मोन की अधिकता हो जाती है। इस स्थिति में ओवरी में पानी से भरी कई छोटी-छोटी ग्रंथियां बनने लगती हैं, जिसे पॉलीसिस्टिक ओवरी कहते हैं। इतना ही नहीं इंसुलिन की अधिक मात्रा, अनुवांशिकता और लो-ग्रेड इन्फ्लेमेशन भी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के कारण हो सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम लक्षण 
वजन बढ़ना (इसके दूसरे कारण भी हो सकते हैं)
थकान
अवांछित बाल उगना
बाल पतले होना
बांझपन
मुंहासे
सिर दर्द
नींद की समस्याएं और मूड स्विंग

 

4 of 5
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम से बचने के उपाय 
-खाने में हाई फाइबर वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करें। जैसे- ब्रोकली, फूलगोभी, पालक।
-बादाम, अखरोट, ओमेगा और फैटी एसिड से भरपूर चीजें खाएं।
-तीन वक्त अधिक भोजन करने की बजाए कम मात्रा में पांच बार खाना खाएं। इससे मेटाबॉलिज्म ठीक रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
-वजन पर नियंत्रण रखें। 
-हफ्ते में 5 दिन करीब आधे घंटे तक एक्सरसाइज करें।
-योग और ध्यान के जरिए तनाव से बचें। 
-धूम्रपान से बचें और शराब न पीएं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें