फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में काम करने वालों को हो रही ये लाइलाज बीमारी, जानिए क्या हैं लक्षण

Wed, 05 Jun 2019 12:04 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
आज के समय में किसी भी व्यक्ति के सेहत का भरोसा नहीं है। ऊपर से अनियंत्रित जीवनशैली जीने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य समस्या दोगुनी हो जाती है। हाल ही में, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिसीस की अपनी लिस्ट में एक बीमारी को शामिल किया है, जिसका नाम 'बर्नआऊट' है। ये बीमारी शारीरिक थकान और तनाव से संबंधित है। आगे की स्लाइड में जाने इसके लक्षण और उपाय। 
विज्ञापन

2 of 5
'बर्नआऊट' क्या है? 
तनाव और थकान बर्नआऊट जैसी बीमारी के मुख्य कारण हैं। जो लोग काम को पूरा करने के लिए खाना-पीना और निजी जिंदगी को भूल जाते हैं। ऐसे लोग धीरे-धीरे इस बीमारी का शिकार होने लगते हैं। WHO के अनुसार बर्नआऊट सिर्फ पेशेवर लोगों से जुड़ी समस्या है। ये ऐसा सिंड्रोम है, जो काम के अधिक दबाव की वजह से होता है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
बर्न आऊट के लक्षण-
-हमेशा थकान महसूस होना और चिड़चिड़ा महसूस करना।
-अपने काम को लेकर संदेह करते रहना।
-ऑफिस में काम पर ध्यान नहीं लगना। 
-भूख नहीं लगना।
-ड्रग या एल्कोहल लेने की इच्छा होना। 
-नेगेटिविटी महसूस करना। 
-दोस्तों और परिवार वालों से बात न करना। 
 

4 of 5
बर्नआऊट से बचने के उपाय-
-काम को बोझ समझकर पूरा ना करें बल्कि दिलचस्पी से साथ पूरा करें, तनाव अपने आप ही खतम हो जाएगा। .
-इस बीमारी से बचने के लिए वो काम करें जिसमें आपको खुशी मिलती है। जैसे किताब पढ़ना, गाना सुनना, हरियाली में बैठना, फिल्म देखने जैसे काम कर सकते हैं। 
-इससे पहले की आप बर्नआऊट की वजह से अनिद्रा, हृदय रोग और टाइप-2 डायबिटीज के शिकार हों, अपने साथियों या बॉस से बात करें और उन्हें काम के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत करें ताकि वो आपको इस समस्या से निकालने में आपकी मदद कर पाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
-अगर आप हमेशा तनाव में रहते हों या थकान महसूस हो, तो इससे उभरने के लिए परिवार या दोस्तों से बात करें। इससे सुकून मिलेगा और हिम्मत भी। 
- योग करें और फल, सब्जियां और फाइबर युक्त भोजन करें। समय से ऑफिस से निकलें और काम को घर पर ना ले जाएं। 
-इस बीमारी की कोई दवा नहीं है इसलिए ऐसे लक्षणों पर मनोरोग विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए और ऐसे में आप खुद ही अपनी मदद कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें