फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से हर चार मिनट में एक की मौत, इस देश में चरम पर पहुंची महामारी, सावधानी बरतने की अपील

Tue, 27 Oct 2020 06:56 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना संक्रमण के कारण ईरान में पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं (File Photo) - फोटो : PTI
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से 200 से ज्यादा देश प्रभावित हैं। यूरोप के कई देशों में एक बार फिर से कोरोना महामारी की लहर देखने को मिल रही है। इटली जैसे देश दोबारा पाबंदियों की ओर लौट रहे हैं, वहीं कुछ अन्य देशों में भी ऐसे हालात हैं। अब ईरान में भी कोरोना वायरस का संक्रमण अपने चरम पर पहुंच गया है। तेहरान समेत देश भर के विभिन्न हिस्सों में पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, हर चार मिनट में कोरोना वायरस से एक मौत हो रही है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ती जा रही है कि नए मरीजों को बेड भी नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों से तमाम एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या सावधानियां बरतनी जरूरी?
स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले 24 घंटों में 337 नई मौतें और 5,960 नए मामले दर्ज किए है। राष्ट्रीय कोरोना वायरस टास्क फोर्स के प्रमुख ने लोगों से कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।
कोरोना संक्रमण से बचने को मास्क का इस्तेमाल बहुत जरूरी है।
  • घर से बाहर निकलें तो शारीरिक दूरी का अवश्य पालन करें।
  • हाथों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। साबुन-पानी या हैंडवॉश से हाथ धोएं।
  • घर से बाहर हों या सफर में हों तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
  • अपना खानपान सही रखें ताकि शरीर की इम्यूनिटी बनी रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
ईरान की राजधानी तेहरान में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूलों, मस्जिदों, दुकानों, रेस्तरां और अन्य सार्वजनिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। इस बीच ईरान के स्वास्थ्य मंत्री ने बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री सईद नमाकी ने राजधानी तेहरान के लिए नए सरकारी दिशानिर्देशों का जिक्र करते हुए कहा कि मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूलने का प्रावधान किया था, लेकिन व्यापक स्तर पर ऐसा नहीं हो रहा। 

4 of 5
कोरोना संक्रमण का दौर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
नमाकी ने मरीजों से अस्पतालों के भरे होने का जिक्र करते हुए कोरोना संक्रमण का प्रकोप फिर से फैलने के लिए सरकार पर ही उंगली उठाई। वहीं, सरकारी अधिकारी प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए लगातार जनता को दोषी ठहरा रहे हैं। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में नमाकी के हवाले से कहा गया है कि सरकार को लोगों में बेवजह घबराहट पैदा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना संक्रमण का दौर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
खबरों के मुताबिक पश्चिम एशिया में कोरोना वायरस से अबतक कथित तौर पर 32 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने हाल में कहा था कि यह संख्या वास्तव में ढाई गुना ज्यादा हो सकती है। कुछ विशेषज्ञों ने ईरान के आंकड़ों पर संदेह किया है। बता दें कि बीते अप्रैल में ईरानी पार्लियामेंट के रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कोरोना वायरस के आंकड़े मंत्रालय द्वारा घोषित किए गए आंकड़ों से लगभग दोगुने हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें