गर्भावस्था की समस्याएं
- फोटो : Freepik.com
गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है एनीमिया
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, फोलिक एसिड और विटामिन बी12 की कमी के कारण भी एनीमिया होने का जोखिम काफी बढ़ जाता है।
इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर को शिशु के विकास के लिए अधिक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। यदि इस दौरान आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी12 की पूर्ति न की जाए, तो एनीमिया हो सकता है। एनीमिया की स्थिति प्रजनन क्षमता में कमी, गर्भावस्था में समय से पहले प्रसव, नवजात शिशु का वजन कम होने और मानसिक और शारीरिक विकास में बाधा जैसी दिक्कतें बढ़ा सकती है।