फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Men's day 2020: इन 5 तरीकों से पुरुष आसानी से कह सकते हैं मोटापे को बाय-बाय

Thu, 19 Nov 2020 05:42 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Getty Images
पुरुष हो या स्त्री मोटापे को नियंत्रण में रखना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। समाज में स्त्रियों के मोटापे को लेकर सभी चिंतित रहते हैं लेकिन पुरुषों के मोटापे को तवज्जो थोड़ी कम मिलती है। लेकिन चर्बी से जन्म लेने वाली बीमारियां इंसान का लिंग नहीं देखती इसलिए बहुत आवश्यक है कि पुरुष भी अपने मोटापे को कम करें। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन बढ़ा हुआ होता है जिस वजह से वे आसानी से अपना मोटापा कम कर सकते हैं। तो इस अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर अगली स्लाइड्स में बताए गए तरीके आजमाकर पाएं मोटापे से छुटकारा।




 
 
 
 
 
 
 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
समय का करें सदुपयोग
पुरुष अमूमन व्यस्त रहते हैं। जब उन्हें थोड़ा-बहुत समय मिलता है तो वे उसे परिवार, बच्चों या दोस्तों के साथ बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में खुद की फिटनेस के लिए समय निकालना उनके लिए थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन वे दोस्तों के साथ साइकलिंग करके, बच्चों के साथ शारीरिक श्रम वाले खेल खेलकर आसानी से सेहत का ख्याल तो रख ही सकते हैं, साथ ही अपने समय का सदुपयोग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : getty images
नींद पूरी करें
आजकल की इस भागदौड़ भरी जीवनशैली में आराम के लिए किसी के पास समय नहीं है। पुरुष तो प्रतिस्पर्धा की इस दौड़ में इस प्रकार शामिल होते हैं कि वे पर्याप्त नींद लेना तक भूल जाते हैं जबकि नींद पूरी न होने का प्रभाव मानसिक सेहत पर तो पड़ता ही है, शरीर भी अस्वस्थ रहता है। एक शोध के अनुसार, कम सोने वाले पुरुष ओवरइटिंग करते हैं, जिससे कि उनके वजन में वृद्धि होती है इसलिए शरीर को फिट रखने के लिए 7-8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भोजन में बढ़ाएं प्रोटीन की मात्रा
यदि आप वजन कम करने का मन बना ही चुके हैं तो वजन कम करने के लिए ऐसी कोई योजना नहीं है जिसमें प्रोटीन शामिल न हो। प्रोटीन आपकी भूख को शांत करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है इसलिए अपने भोजन में अंडा, चिकन को शामिल करें और यदि शाकाहारी हैं तो प्रतिदिन भोजन में दाल जरूर खाएं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
खुद का ख्याल रखें
पुरुषों का यह स्वभाव होता है कि घर के अन्य सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करने में वे खुद पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। जबकि 25-35 की जो उम्र होती है, उसमें वजन बढ़ना बहुत सामान्य है। लेकिन इस वक्त यदि ध्यान नहीं दिया गया तो आगे मोटापे को काबू में रखना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए दूसरों के साथ-साथ खुद का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
थोड़ी-बहुत कसरत करें
पुरुषों में जिम जाने को लेकर बहुत उत्साह रहता है लेकिन इस उत्साह का दुर्भाग्य यह है कि यह ज्यादा दिन के लिए ठहर नहीं पाता है। ऐसे में यदि आपकी दिनचर्या वाकई बेहद व्यस्त रहती है तो कोशिश करें कि आप हल्की- फुल्की कसरत के लिए समय निकाल लें। यदि आप एक दिन में 15 मिनट के लिए भी चार बार कसरत कर लेते हैं तो आपके लिए पर्याप्त है।
 
 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें