Aryan Todi Kolkata Runner: इंदौर में रविवार सुबह आयोजित एक मैराथन के दौरान दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोलकाता से आए धावक आर्यन तोड़ी की फिनिश लाइन से महज 100 मीटर पहले अचानक तबीयत बिगड़ने और दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आर्यन के सीने में अचानक तेज दर्द उठा और वे नीचे बैठ गए।
सौभाग्य से उनके पीछे ही डॉक्टर भरत रावत दौड़ रहे थे, जिन्होंने अपनी दौड़ पूरी करने के बजाय मानवता दिखाते हुए तुरंत आर्यन को सीपीआर देना शुरू किया। लगभग दस मिनट तक लगातार सीपीआर देकर उन्हें ठीक करने का प्रयास किया गया और फिर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ताकि मौत की सटीक वजह साफ हो सके, लेकिन शुरुआती तौर पर इसे 'सडन कार्डियक अरेस्ट' का मामला माना जा रहा है। आइए इस लेख में एक्सपर्ट से जानते हैं कि ऐसा होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।