बढ़ता वजन, मौजूदा समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चिंताओं में से एक है। मोटापा या अधिक वजन को कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के प्रमुख कारण के रूप में जाना जाता है, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपना वजन कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं। वजन बढ़ना, हृदय रोगों से लेकर डायबिटीज और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। वजन कम करना अक्सर लोगों को काफी चुनौतीपूर्ण लग सकता है, हालांकि अगर सही तरीकों को प्रयोग में लाया जाए तो इस समस्या से जल्द आराम पाया जा सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी वजन बढ़ाने वाले प्रमुख कारकों में से एक है। तेजी से वजन कम करने के चक्कर में अधिकतर लोग कई ऐसी गलतियां करने लगते हैं जिनसे और भी गंभीर समस्याओं के बढ़ने का खतरा हो सकता है।
आइए जानते हैं कि वजन कम करने के लिए हम में से ज्यादातर लोग जाने-अनजाने कौन सी गलतियां करते हैं?