फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय युवाओं को हो रही है ये मानसिक बीमारी, कहीं आपमें भी तो नहीं हैं ये लक्षण

Tue, 12 Feb 2019 05:18 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
depression - फोटो : social media
आज की बदलती लाइफ स्टाइल में सबसे ज्यादा स्ट्रेस युवाओं पर है। ऑफिस की लंबी ड्यूटी, काम का बोझ और छुट्टियों की कमी ने 20 से 30 के युवाओं पर कई तरह की बीमारियों का बोझ डाला है। वे ना केवल शारारिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं बल्कि कई मानसिक बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। इन दिनों भारतीय युवाओं में एक और बीमारी तेजी से फैल रही है। यह एक मानसिक बीमारी है जिसने युवाओं की कार्यक्षमता पर असर डाला है।
विज्ञापन

2 of 5
depression - फोटो : social media
आपको बता दें भारत डिप्रेशन कंट्री के लिस्ट में टॉप पर आता है। यहा हर पांच मिनट में कोई न कोई व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार होता है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा संख्या में जॉब करने वाले लोग डिप्रेशन के शिकार होते हैं। इसके अलावा 18 से 29 साल के उम्र के लड़कों के सुसाइड की खबर सबसे ज्यादा आ रही है। 

दरअसल, हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि हैप्पी लाइफ जीने वाले पुरुषों की संख्या बहुत कम है। बिजी लाइफ जीने वाले पुरुष मानसिक रूप से बहुत ज्यादा तनाव में रहते हैं। ऐसे में इन्हें खुद के बारे में सोचने का वक्त नहीं होता है। स्टडी में बताया गया है कि भारतीय पुरुषों के मुकाबले अन्य देश के पुरुष ज्यादा खुशहाल जिंदगी जीते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
depression - फोटो : social media
तनाव से छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग नशे का सहारा लेते हैं। जैसे शराब, सिगरेट, अफीम, गांजा के आदि हो जाते हैं। उन्हें इस बात का पता भी नहीं होता की यह उनके स्वास्थ के लिए कितना हानिकारक है। ज्यादातर युवा इसलिए डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं क्योंकि वह अपनी बातों को दबाकर रखते हैं। अपनी परेशानियों को किसी के सामने खुलकर नहीं रखते हैं, जिसका सीधा असर उनके स्वास्थ पर पड़ता है।

4 of 5
depression - फोटो : depression
हमारे समाज में पुरुषों पर आर्थिक रुप से बहुत ज्यादा जिम्मेदारी होती है। जैसे एक उम्र के बाद उन्हें खुद के साथ-साथ अपने घर परिवार का भी खर्चा उठाना होता है। साथ में उन्हें अपने भाई-बहन के बारे में भी सोचना होता है। कई बार वो अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से नहीं निभा पाते हैं जिस वजह से ज्यादा तनाव में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिप्रेशन - फोटो : self
भारतीय पुरुषों की सबसे बड़ी कमी होती है अपने दुख को अपने अंदर समेटकर रखना। वो अपने मन की बात को किसी को नहीं बताते हैं। जबकि महिलाएं अपने मन की बात को हल्का करने के लिए सबसे बताती हैं। ऐसा करने से उनके सर का बोझ हल्का हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें