फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: गठिया-जोड़ों में दर्द से हैं परेशान? इन चीजों से करें परहेज, इनसे इंफ्लामेशन बढ़ने का रहता है खतरा

Sat, 31 Dec 2022 06:41 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आर्थराइटिस की समस्या की पहचान - फोटो : istock
लाइफस्टाइल की गड़बड़ी के कारण आर्थराइटिस यानी कि गठिया की समस्या का जोखिम काफी बढ़ गया है। गठिया की स्थिति में घुटनों या जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या बनी रहती है, जिससे कारण सामान्य रूप से चलना तक दूभर हो जाता है। आर्थराइटिस की समस्या कई प्रकार की होती है, इसमें ऑस्टियोआर्थराइटिस सबसे सामान्य है। इसी तरह रूमेटीइड आर्थराइटिस (आरए) और सोरियाटिक अर्थराइटिस की समस्याओं को ऑटोइम्यून रोग माना जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गठिया की समस्या से बचाव के लिए  जीवनशैली के साथ-साथ आहार का भी विशेष ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है। कुछ खाद्य-पेय पदार्थ इंफ्लामेशन, गठिया के सूजन और दर्द को बढ़ा सकते हैं। अगर इन चीजों पर ध्यान न दिया जाए और लगातार इनका सेवन जारी रखा जाए तो इससे आर्थराइटिस वाले लोगों में लक्षणों की गंभीरता का खतरा बढ़ जाता है। 

आइए जानते हैं कि आर्थराइटिस से बचे रहने के लिए किन चीजों से परहेज करना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 4
नमक का सेवन कम करें - फोटो : pxiabay
नमक की कम कर दें मात्रा

आर्थराइटिस की जटिलताओं से बचाव के लिए आहार में नमक की भी मात्रा कम रखने की सलाह दी जाती है। शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन चूहों को अधिक नमक वाली चीजें खाने को दी गईं उनमें गठिया की समस्याओं का जोखिम अधिक पाया गया। शोधकर्ताओं का कहना है कि हाई सोडियम वाले आहार का सेवन गठिया की सूजन और ऑटोइम्यून बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकता है।

18,555 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि नमक का अधिक सेवन करने वाले लोगों में रूमेटाइड अर्थराइटिस का खतरा अधिक होता है। 
विज्ञापन

3 of 4
शराब से होने वाले नुकसान - फोटो : Pixabay
शराब से बढ़ सकती है आपकी जटिलता

यदि आप शराब का सेवन करते हैं तो यह आदत भी गठिया की समस्याओं को बढ़ावा दे सकती है। अध्ययनों में पाया गया है कि शराब का सेवन करने वाले लोगों में गाउट अटैक की आवृत्ति और इसकी गंभीरता अधिक हो सकती है। इसे ऑस्टियोआर्थराइटिस के भी कारक के तौर पर जाना जाता है। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रोसेस्ड फूड्स के नुकसान - फोटो : iStock
प्रोसेस्ड फूड आइटम्स से करें परहेज

प्रोसेस्ड फूड आइटम्स  न सिर्फ डायबिटीज और हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकते हैं, साथ ही गठिया की समस्या में भी इसे काफी नुकसानदायक माना जाता है। इसके अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञ आर्थराइटिस वाले रोगियों को रेड का भी सेवन कम करने की सलाह देते हैं। ये खाद्य पदार्थ इंटरल्यूकिन -6 (आईएल-6), सी-रिएक्टिव प्रोटीन (सीआरपी), और होमोसिस्टीन (5 विश्वसनीय स्रोत, 6) जैसे  मार्करों को बढ़ावा दे सकते हैं।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें