फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर में ज्यादा कॉफी पीना हो सकती है 'जानलेवा', जानिए और किन चीजों से करें परहेज

Sat, 31 Dec 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Pixabay
ब्लड प्रेशर का बढ़ना शरीर के लिए कई प्रकार की समस्याओं को भी बढ़ाने वाला माना जाता है, इसके कारण सबसे ज्यादा खतरा हृदय को होता है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि हाई ब्लड प्रेशर की अनियंत्रित स्थिति हार्ट अटैक के जोखिमों को बढ़ा देती है, इससे किडनी और शरीर के अन्य अंगों पर भी नकारात्मक असर हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखने और नियमित व्यायाम की आदत बनाकर रक्तचाप को कंट्रोल किया जा सकता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि खान-पान में गड़बड़ी की स्थिति के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा अधिक होता है। ऐसे लोगों को भोजन में सोडियम की मात्रा को काफी कंट्रोल में रखना चाहिए। इसके अलावा हालिया शोध में पाया गया है कि हाई ब्लड प्रेशर के शिकार लोगों को ज्यादा कॉफी भी नहीं पीनी चाहिए, इससे गंभीर हृदय रोगों के विकसित होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

आइए जानते हैं कि कॉफी, ब्लड प्रेशर की समस्या को किस प्रकार से प्रभावित करती है और ऐसे लोगों को और किन चीजों का सेवन कम करना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
कॉफी से हृदय रोगों का जोखिम? - फोटो : istock
ज्यादा कॉफी पीना हो सकता है हानिकारक

जापान के एक हालिया अध्ययन से पता चलता है कि अगर आपको गंभीर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बनी रहती है, तो रोजाना दो या इससे अधिक कप कॉफी पीने से हृदय रोगों के कारण मृत्यु का जोखिम दोगुना हो जाता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि रक्तचाप अक्सर बढ़ा रहता है तो अधिक कॉफी का हृदय रोगों पर गंभीर दुष्प्रभाव हो सकता है। ऐसे लोगों को कॉफी न पीने की सलाह दी जाती है, या फिर आप दिन में एक-दो कॉफी पी सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ज्यादा नमक सेहत के लिए नुकसानदायक - फोटो : iStock
कंट्रोल करें सोडियम की मात्रा

सोडियम रक्तचाप को बढ़ा देता है। बहुत से लोग इसे जाने बिना अधिक मात्रा में सोडियम वाली चीजें खाते रहते हैं। प्रोसेस्ड और फास्ट फूड में आमतौर पर अधिक मात्रा में सोडियम होता है, नमक इसका प्रमुख स्रोत है। डॉक्टर्स कहते हैं, स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन 2,300 मिलीग्राम से अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से बचना चाहिए। खाने से पहले उन पदार्थों में सोडियम की मात्रा की जांच कर लेना बेहतर माना जाता है।

4 of 5
ज्यादा मीठा खाने से बचें - फोटो : istock
अधिक मीठा भी नुकसानदायक

आमतौर पर डायबिटीज वाले लोगों को अधिक मीठा खाने से बचने की सलाह दी जाती है, पर क्या आप जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर में भी अधिक मीठा खाना हानिकारक हो सकता है? साल 2014 के एक अध्ययन से पता चलता है कि ज्यादा मीठी चीजें, नमक की ही तरह रक्तचाप को बढ़ा सकते हैं। अध्ययन में उच्च फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप वाले खाद्य पदार्थों का उल्लेख किया गया है, सभी लोगों को नमक और चीनी की मात्रा को कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शराब सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक - फोटो : istock
शराब बहुत नुकसानदायक

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार अधिक शराब पीने से रक्तचाप बढ़ सकता है। ऐसे में यदि आप पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हैं तो इससे जोखिमों के और अधिक होने का खतरा रहता है। शराब न सिर्फ रक्तचाप को बढ़ाता है साथ ही इससे हृदय, किडनी और लिवर जैसे अंगों पर गंभीर दुष्प्रभाव होने का भी खतरा रहता है। सभी लोगों को शराब से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें