फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें इन चार चीजों का सेवन, बीमारियां भी होंगी दूर

Fri, 11 Dec 2020 02:13 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जब भी मौसम बदलता है, तब तरह-तरह की बीमारियां होने की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं। जैसे अभी के मौसम को ही ले लीजिए, आजकल सर्दी के मौसम में सर्दी, जुकाम से शुरुआत होते-होते बुखार आ जाता है, जिसके चलते परेशानी भी बढ़ जाती है। ऐसे में फिर हम या तो डॉक्टर के पास जाते हैं या फिर घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, ताकि बुखार से ज्ल्द से जल्द छुटकारा पाया जा सके। लेकिन अगर हम आपको सर्दी के मौसम से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए कोई सुपर फॉर्मूला बताएं तो? जी हां, हम आपको 4 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद होंगी।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook/Ashutosh Kumar Singh
गुड़ खाने के हैं कई फायदे
  • अगर आपको सर्दी में बीमारी से दूर रहना है, तो आपको गुड़ जरूर खाना चाहिए। गुड़ सर्दी में आपको इंफेक्शन से तो बचाता ही है, साथ ही आपके शरीर के ब्लड को भी शुद्ध करता है। इसके आलावा एसिडिटी से छुटकारा, खून की कमी को दूर करना, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना, हड्डियों का मजबूत होना, झाइयों और दाग-धब्बों को दूर करने जैसी कई चीजों से गुड़ आपको बचाता है। गुड़ में भी विटामिन, आयरन और मिनरल पाया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। गुड़ खाने से लीवर ठीक से काम करता है, हाई ब्लड प्रेशर नहीं होता है। इसके अलावा गुड़ शरीर को शुद्ध बनाने के साथ ही मीठे की तलब को भी दूर करता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नट्स करेंगे बीमारी दूर

सर्दियों के मौसम में नट्स भी काफी फायदेमंद होते हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह के फायदे देते हैं। फिर चाहे वो बादाम हो, काजू हो या फिर अखरोट हो। इन सभी में कई तरह के मिनरल्स और ओमेगा फैटी पाए जाते हैं। इससे आपकी एनर्जी बढ़ती है, और साथ ही ये आपके शरीर को गर्म रखते हैं ताकि आप ठिठुरती सर्दी से बच सके। इसलिए सर्दियों में नट्स का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शकरकंद में है ऊर्जा का खजाना
  • शकरकंद, जिसे लोग स्वीट पोटैटो के नाम से भी जानते हैं। भले ही इसका नाम बड़ा छोटा हो, लेकिन इसके फायदे अनेक हैं और वो भी खासकर सर्दियों के लिए। इसमें ऊर्जा का खजाना होता है। शकरकंद में कैलोरी और स्टार्च की सामान्य मात्रा होती है। साथ ही इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और लवण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यही नहीं, शकरकंद में विटामिन डी भी भरपूर होता है, जो कि शरीर में होमोसिस्टीन नाम के अमीनो एसिड के स्तर को कम करने में सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तिल से होगी मानसिक दुर्बलता दूर
  • सर्दियों में तिल का सेवन करने से हमारे शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह के फायदे होते हैं। तिल में कैल्शियम, मैगनीशियम, आयरल और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे मानसिक दुर्बलता नहीं होती है। साथ ही तिल हृदय की मांसपेशियों को सक्रिय रूप से काम करने में मदद करता है। त्वचा के लिए भी तिल काफी अच्छा होता है, इससे त्वचा को जरूरी पोषण मिलता है, जिससे नमी बनी रहती है। 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें