कोरोना महामारी से निपटने में भारत ने एक और मील का पत्थर पार कर लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या घटकर अब महज 3.71 फीसदी रह गई है। संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है और यह करीब तीन लाख 63 हजार रह गई है। हालांकि इस बीमारी को पूरी तरह खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत तो पड़ेगी। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में भारत में भी वैक्सीन आ जाएगी, लेकिन इसके बाद भी कई सारे सवाल होंगे। जैसे- क्या वैक्सीन लगने के बाद भी कोविड नियमों का पालन करना होगा और वैक्सीन लगने के बाद एंटीबाडीज बनने में कितना समय लगता है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं इस सवालों के जवाब...