जब भी मौसम बदलता है, तब तरह-तरह की बीमारियां होने की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं। जैसे अभी के मौसम को ही ले लीजिए, आजकल सर्दी के मौसम में सर्दी, जुकाम से शुरुआत होते-होते बुखार आ जाता है, जिसके चलते परेशानी भी बढ़ जाती है। ऐसे में फिर हम या तो डॉक्टर के पास जाते हैं या फिर घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, ताकि बुखार से ज्ल्द से जल्द छुटकारा पाया जा सके। लेकिन अगर हम आपको सर्दी के मौसम से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए कोई सुपर फॉर्मूला बताएं तो? जी हां, हम आपको 4 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद होंगी।