फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें, इम्यूनिटी होगी मजबूत, अन्य बीमारियां भी रहेंगी दूर

Tue, 03 Aug 2021 09:35 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 

डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


कोरोना की दूसरी लहर अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई और विशेषज्ञ तीसरी लहर की संभावना जताने लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इसी महीने कोरोना की तीसरी लहर देश में दस्तक दे सकती है, क्योंकि कई राज्यों में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि हर कोई मास्क पहनने और सुरक्षित शारीरिक दूरी रखने जैसे नियमों का पालन करे। लेकिन बस इतना ही करना कोरोना से बचने के लिए काफी नहीं है, बल्कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे ज्यादा जरूरी शरीर का स्वस्थ होना है। अगर शरीर स्वस्थ रहेगा, इम्यूनिटी मजबूत होगी तो कोरोना से लड़ना और संक्रमण को खत्म करना आसान होगा। विशेषज्ञ कहते हैं शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए डाइट का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि डाइट में किन चीजों को शामिल करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है? 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ 
  • लहसुन, अदरक, गाजर, बेरीज और कद्दू आदि को सुपरफूड कहा जाता है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। आप अगर रोजाना इनमें से किसी एक को भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता और संक्रमण से लड़ने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विटामिन-सी से भरपूर चीजें 
  • अमरूद, संतरा, आंवला, नींबू जैसे खट्टे फलों में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और विशेषज्ञ कहते हैं कि इम्यूनिटी को मजबूत रखने में विटामिन-सी की बहुत अहम भूमिका होती है। इन्हें आप अपनी डाइट में शामिल करके इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ये चीजें भी बढ़ाती हैं इम्यूनिटी 
  • आप अपनी डाइट में हल्दी, काली मिर्च, दालचीनी, लौंग, इलायची आदि को शामिल कर सकते हैं, ये हर तरह से स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। आप दालचीनी, लौंग, इलायची आदि को चाय के रूप में ले सकते हैं। इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नियमित रूप से हल्दी वाला दूध जरूर पिएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लाल शिमला मिर्च 
  • लाल शिमला मिर्च के फायदों के बारे में आप भले ही न जानते हों, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि खट्टे फलों की तुलना में इसमें तीन गुना अधिक विटामिन-सी पाया जाता है। इसके अलावा यह बीटा कैरोटीन से भी भरपूर होता है। यह न सिर्फ इम्यूनिटी को मजबूत करता है बल्कि आंखों को भी स्वस्थ रखता है। 
नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें