अध्ययन में दिखे ग्रीन टी के लाभ
- फोटो : Pixabay
ग्रीन टी का सेवन हो सकता है लाभदायक
वैज्ञानिकों ने अध्ययनों की समीक्षा में पाया कि आणविक स्तर पर मधुमेह, उम्र बढ़ने और कोविड-19 में कुछ समानताएं हैं। यह तीनों स्थितियां ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से जुड़ी हैं, इसके अलावा यह प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को धीमा कर देती हैं। ऐसी स्थिति में हृदय संबंधी विकार, नेत्र रोग, न्यूरोपैथी (तंत्रिका रोग) और नेफ्रोपैथी (गुर्दे की समस्याएं) जैसी कई अन्य बीमारियों की शुरुआत होती है। ग्रीन-टी में मौजूद यौगिक ऐसी समस्याओं को लक्षित करने में कारगर पाए गए हैं।