प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कई लोगों की आदत होती है कि वो काफी ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करते हैं, और ऐसा करना आपकी सेहत व दिल के लिए अच्छा नहीं हो सकता है और इससे दिल को नुकसान पहुंच सकता है। ज्यादा नमक के सेवन से रक्त में आयरन की मात्रा कम हो जाती है, और साथ ही पेट में एसिडिटी की समस्या भी पैदा हो जाती है या फिर जिसको पहले से ये समस्या है उसकी ये परेशानी और बढ़ जाती है। इसके अलावा ज्यादा नमक खाने से जब हमें भूख नहीं भी लगती, तब भी हमें भूख का एहसास होता है।