देश में कोरोना महामारी का कहर इतनी जल्दी खत्म होने वाला नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है। संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि भारत में लंबे समय तक कोरोना का प्रभाव रह सकता है, लोगों को संक्रमण के साथ ही रहना सीखना होगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत संभव है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति इसी तरह जारी रह सकती है। दरअसल, देश में संक्रमण के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि इस बीच कोरोना से स्वस्थ होने की दर भी लगातार बढ़ रही है। इस महामारी से देश में अब तक तीन करोड़ 17 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 58 करोड़ 89 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...