त्वचा शरीर का सबसे जरुरी हिस्सा है। इसका ख्याल रखना बेहद जरुरी है। त्वचा का ख्याल रखना ना केवल महिलाओं के लिए जरुरी है बल्कि पुरुषों को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए। त्वका के लिए जो सबसे जरुरी है वो है उसकी नमी। नमी बनाए रखने के लिए जरुरी है कि रोजाना नहाने के बाद अच्छे माश्चराईजर से त्वचा को पोषण दिया जाए। अगर इस पर ध्यान ना दिया जाए तो त्वचा का रुखापन कई तरह के इफेक्शन पैदा करता है जो लंबे समय तक ठीक नहीं किए जा सकते।
विज्ञापन
पुरुषों को भी चाहिए खास ख्याल रखें शरीर के इन हिस्सों का
2 of 7
- फोटो : getty images
अगर पुरुषों के हाइजीन की बात करें तो पैरों का भी जिक्र होता है। महिलाओं का अपेक्षा पुरुष सबसे ज्यादा पैरों में पूरे तरह से बंद जूते पहनते हैं। ये वास्तव में पैरों के लिए खतरनाक हो सकता है। लंबे समय तक पैरों को बंद करके रखें उसको हवा ना मिलने से और पसीना जमने से बैक्टीरिया पनपने लगता जिससे कई तरह के इंफेक्शन हो सकता है। इससे बचने के लिए साफ मोजे पहने। अच्छे खुले जूते ज्यादा पहने। पैरों को सूखा रखें।
विज्ञापन
पुरुषों को भी चाहिए खास ख्याल रखें शरीर के इन हिस्सों का
3 of 7
- फोटो : getty images
पैरों के साथ-साथ हाथों की साफ-सफाई भी उतनी ही जरुरी है। सिर्फ बॉथरुम का प्रयोग करने के बाद ही हाथ धुलना काफी नहीं है कुछ भी खाने से पहले, बाहर से आने के बाद हाथ धोना चाहिए। बहुत सारी सांस और पेट की बीमारियां गंदे हाथों की वजह से होती है।
पुरुषों को भी चाहिए खास ख्याल रखें शरीर के इन हिस्सों का
4 of 7
- फोटो : getty images
बगलों में होने वाला पसीना भले ही हम ध्यान ना दें लेकिन बहुत सारी बीमारियों का कारण होता है। बगलों में बहुत अधिक पसीना दुर्गँध भी फैलाता है जिससे आपको कई बार लोगों के बीच शर्मिंदा होना पड़ता है। वास्तव में ये दुर्गंध सिर्फ पसीने की वजह से नहीं आती है बल्कि बगलों में जमने वाला बैक्टीरिया और गदंगी की वजह से आती है। रोजाना नहाते समय साबुन और पानी से बगलों को साफ करें तो दुर्गंध और बैक्टीरिया से बचेंगे।
विज्ञापन
पुरुषों को भी चाहिए खास ख्याल रखें शरीर के इन हिस्सों का
5 of 7
- फोटो : getty images
दांतो की सफा-सफाई तो आप रोजाना ही करते होंगे लेकिन उसके बाद भी कई सारी चीजों को नजरअंदाज कर बैठते हैं। जैसे जीफ की सफाई और दांतो के बीत फॉलिस से सफाई। सिर्फ दिन में दो बार ब्रश करने भर से दांत तो साफ हो जाते हैं लेकिन मुंह की दुर्गँध नहीं जाती। कई बार ब्रश करने के बाद भी कई सारी चीजें दांतो के बीच फंस जाती है जो बाद में मुंह में सड़ने लगती है और बदबू आती है।
विज्ञापन
पुरुषों को भी चाहिए खास ख्याल रखें शरीर के इन हिस्सों का
6 of 7
- फोटो : getty images
कई लोग रोजाना बालों को शैम्पू से सफाई करते हैं। एक शोध के मुताबिक रोजाना शैप्पू से सफाई सिर्फ उनको करनी चाहिए जिनकी स्कैल्प ऑयली है, जल्दी गंदे होते हैं और रुसी होती है। बहुत ज्यादा शैम्पू करने से बाल रुखे हो जाते हैं टूटने लगते हैं। एक शोध के हिसाब से हफ्ते में कम से कम तीन बार शैम्पू से बाले धोने चाहिए।
पुरुषों को भी चाहिए खास ख्याल रखें शरीर के इन हिस्सों का
7 of 7
- फोटो : getty images
कान की सफाई भी बेहद जरुरी है। लेकिन रोज नहाते समय कान को साफ करना ठीक नहीं है। इससे कान के अंदर जमी गंदगी साफ होने के बजाए अंदर मौजूद वैक्स नष्ट हो जाती है जिससे सुनने में दिक्कत होती है। इसलिए कान की सफाई कभी-कभार ही करें।