फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: भाप लेते समय न करें ऐसी गलती, विशेषज्ञों से जानें भाप लेने का सही तरीका

Thu, 22 Apr 2021 08:25 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना संक्रमण से बचा सकता है भाप - फोटो : social media
डॉक्टर सिद्धार्थ गुप्ता
एंटी कोरोना टास्क फोर्स, नोएडा


कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए देश में तरह-तरह के घरेलू उपायों के प्रयोग में लाया जा रहा है। गर्म पानी और काढ़े से लेकर तमाम तरह के इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फलों के सेवन को इन दिनों कोरोना वायरस से बचाने वाले ढाल के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। भाप लेना भी ऐसा ही एक उपाय है जिसे विशेषज्ञ, संक्रमण से सुरक्षा देने वाले उपायों में से एक मान रहे हैं।
भारत में सदियों से भाप लेने का चलन है, इतना ही नहीं विशेषज्ञ इसे सुश्रुत के समय में भी सांस की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले उपायों में से एक मानते हैं। लेकिन क्या आप भाप लेने के सही तरीके के बारे में जानते हैं, वह तरीका जो सांस की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाने के साथ आपको मौजूदा समय के कोरोना जैसे घातक संक्रमण से बचा सकता है? आइए इस बारे में विशेषज्ञों से जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
स्टीम कैसे लें - फोटो : pixels
भाप लेने से क्या फायदे हैं?
इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने नोएडा में एंटी कोरोना टास्क फोर्स के डॉक्टर सिद्धार्थ गुप्ता से बातचीत की। डॉ सिद्धार्थ बताते हैं कि कोरोना के समय में भाप लेना काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे श्वसन प्रणाली तो ठीक ही रहती है, साथ ही यदि आपके फेफड़ों तक कोरोना या कोई अन्य संक्रमण पहुंच गया है, ऐसे मामलों में भी इससे लाभ मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
भाप लेने का सही तरीका क्या है?
इस बारे में डॉक्टर सिद्धार्थ कहते हैं कि सामान्य तौर से पानी को गर्म करके भाप लिया जाता है, घरों में यही तरीका सबसे आसान होता है। इसके अलावा अब बाजार में कई तरह के उपकरण भी आ गए हैं जिनसे आप आसानी से भाप ले सकते हैं। भाप लेते समय ध्यान रखें कि इसका असर गले और श्वसन नली के आखिर तक जाना चाहिए जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त हो सके।

4 of 6
पानी में दालचीनी डालकर ले सकते हैं भाप - फोटो : iStock
पानी में क्या डाल सकते हैं?
डॉक्टर सिद्धार्थ बताते हैं कि सादे पानी से भी भाप लिया जा सकता है। इसके अलावा आप चाहें तो पानी में दालचीनी के टुकड़े को हाथों से मसलकर डालें और उसे गर्म करके भाप लें। इससे ज्यादा लाभ मिलता है। इस तरीके को प्रयोग में लाने से न सिर्फ गंध न आने की समस्या दूर होती है साथ ही सांस की दिक्कतों में भी राहत मिलती है।
विज्ञापन

5 of 6
भाप में मौजूद उष्मा वायरस को बढ़ने रोकता है - फोटो : Social meida
भाप लेते समय मुंह खोलकर रखना चाहिए, ऐसा करने से साइनस और मुंह के अंदुरूनी हिस्सों को भी फायदा मिलता है। इसके अलावा यदि संक्रमण शुरुआती स्थिति में आपके गले या नाक में है, तो इस उपाय से आपको लाभ मिलता है। भाप में मौजूद उष्मा वायरस को बढ़ने से रोकने में सहायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिन में तीन से चार बार तक ले सकते हैं भाप - फोटो : social media
दिन में कितनी बार ले सकते हैं भाप
आप कोरोना से संक्रमित हों या नहीं, भाप लेना सभी के लिए इस समय बेहतर सुरक्षात्मक उपाय हो सकता है। दिन में कम से कम 4 बार भाप लेने की आदत बना लें। हर बार 4-5 मिनट तक भाप लेते रहें। इससे फेफड़े साफ होते हैं साथ ही यदि आप संक्रमित हो गए हैं तो यह उपाय कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने में भी काफी उपयोगी माना जाता है। 

----------------

नोट: यह लेख नोएडा में एंटी कोरोना टास्क फोर्स के डॉक्टर सिद्धार्थ गुप्ता से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें