स्केचिंग
- फोटो : Facebook@Arti
स्केचिंग, पेंटिंग से लेकर गायकी तक
आपको स्केचिंग, पेंटिंग, डांसिंग, गायकी का शौक रहा हो तो आप इसका अभ्यास कर सकते हैं। अपनी प्रतिभा में निखार ला सकते हैं। यूट्यूब पर आप डांस वीडियो देखकर डांस सीख सकते हैं। गिटार का शौक है तो वह भी सीख सकते हैं। बिहार के सहरसा की आरती कहती हैं कि खाली समय का उपयोग स्केचिंग और फोटोग्राफी में बिताती हैं। तनाव को दूर रखने का यह अच्छा जरिया है। कुल मिलाकर यह कि आपको कला की जिस विधा में रुचि हो, उसे आप धार दे सकते हैं। आप चाहें तो अपनी वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर साझा भी कर सकते हैं।