Medically Reviewed by-
डॉ सत्यकांत त्रिवेदी
मनोरोग विशेषज्ञ
बंसल हॉस्पिटल, भोपाल
हमारे जीवन में कई कारणों से तनाव या चिंता की समस्या हो सकती है। वैसे तो इन भावनाओं को काफी सामान्य माना जाता है, हालांकि अगर तनाव या चिंता डिप्रेशन का रूप लेने लगे, या फिर इन स्थितियों के कारण आपका सामान्य जीवन और कार्य प्रभावित होने लगे तो ऐसे में सावधान हो जाने की जरूरत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार बनी रहने वाली चिंता या तनाव की स्थिति धीरे-धीरे रिश्तों में उलझन का कारण बनने लगती है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इन्हीं समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 10 अक्टूबर को 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस' मनाया जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अक्सर हम तनाव के कारण को भी सही से समझ नहीं पाते हैं, ऐसी स्थिति और भी समस्यापूर्ण हो जाती है। आइए आगे की स्लाइडों में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से जानते हैं कि तनाव या चिंता के साथ तमाम अन्य मानसिक समस्याओं से कैसे बचा जा सकता है?