मानसिक स्वास्थ्य का रखें ध्यान
- फोटो : Pixabay
दिमाग को स्वस्थ रखने पर दें ध्यान
आप उतने ही युवा दिखते हैं जितना आप सोचते हैं। सिर्फ इसलिए कि आपकी उम्र बढ़ रही है, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आप खुद को बूढ़ा समझने लगें और सुस्त हो जाएं। आपकी उम्र चाहे जो भी हो, स्वस्थ शरीर और मेंटल मेकअप के जरिए आप अपने व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं।
सुबह और शाम 15 मिनट का ध्यान करना बेहतर है। आप इसे घर पर या कहीं और भी कर सकते हैं, बशर्ते ध्यान करते समय आपका ध्यान-भंग न हो। स्वाभाविक रूप से, ध्यान करते समय आपको अपना सेल फोन दूर या साइलेंट मोड पर रखना चाहिए।
इसके अलावा सकारात्मक सोच आपको मानसिक रूप से स्वस्थ और आत्म-प्रेरित रखने के लिए अहम है। क्रोध या ईर्ष्या जैसे नकारात्मक विचार के अनावश्यक बोझ को दूर फेंकना, बाहरी कारकों को दोष दिए बिना अपनी असफलताओं को स्वीकार करना और उनसे सीखना, दयालु और मददगार बनना, जैसे कुछ तरीके हैं जिनसे आप अपने और अपने आस-पास सकारात्मक माहौल बनाने में मदद कर सकते हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेखक शांतनु श्रीवास्तव इशान इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध-निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। आईआईटी कानपुर के टॉपर छात्र रहे और प्रेरक पुस्तक "$852" के लेखक हैं। उन्हें प्रतिष्ठित 'फ्रेंडशिप ऑर्डर ऑफ वियतनाम' पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।