अम्लीय खाद्य पदार्थों की समस्या
- फोटो : istock
अम्लीय खाद्य पदार्थों से बचें-फाइबर की बढ़ाएं मात्रा
अगर आपको अक्सर एसिड रिफ्लक्स की समस्या बनी रहती है तो आहार में सुधार करना बहुत जरूरी है। चूंकि एसिड रिफ्लक्स, भोजन में गड़बड़ी के कारण होती है, इसलिए आहार पर ध्यान देने से लक्षणों को कम किया जा सकता है। अधिक खाने से बचना जरूरी है। इसके अलावा हाई फाइबर वाले खाद्य पदार्थ आपको एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों से बचाने में मददगार हो सकते हैं। साबुत अनाज, गाजर और चुकंदर जैसी जड़ वाली सब्जियां और ब्रोकली का सेवन करें।
अम्लीय खाद्य पदार्थ, हार्टबर्न को बढ़ा सकते हैं, इनका सेवन करने से बचना चाहिए। खट्टे फलों का रस, टोमैटो सॉस, तला हुआ भोजन, कैफीन, लहसुन और प्याज का सेवन कम करें।