दुनियाभर में बढ़ती तमाम प्रकार की क्रोनिक बीमारियां हमारी औसत आयु को कम करती जा रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जो बीमारियां कुछ साल पहले तक उम्र बढ़ने के साथ होती थीं वह अब कम आयु वालों को भी अपना शिकार बनाती जा रही हैं। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों की समस्याएं 30 से भी कम आयु वालों को हो रही हैं। नतीजतन अब लंबी आयु पाना पहले की तुलना में काफी कठिन काम हो गया है।
ऐसे में सवाल ये है कि अगर आप लंबे समय तक जीना चाहते हैं तो क्या करना चाहिए? इस बारे में शोध कर रही विशेषज्ञों की टीम ने बड़ी जानकारी साझा की है। वैज्ञानिकों की टीम ने बताया, लंबे समय तक जीना चाहते हैं तो आहार में अभी से जरूरी बदलाव कर लें, इसके लिए सबसे जरूरी है कि कैलोरी इंटेक कम करें और इंटरमिटेंट फास्टिंग जैसे डाइट प्लान शुरू कर दें।
हाई कैलोरी वाली चीजों का सेवन कम करने से न केवल वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है, साथ ही यह आपको लंबी आयु प्राप्त करने में भी सहायक है।