फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diet Tips: स्वस्थ और लंबी आयु पाना मुश्किल नहीं, आहार विशेषज्ञ ने बताया इसका सबसे कारगर तरीका

Tue, 10 Sep 2024 04:18 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्वस्थ और लंबी आयु के उपाय - फोटो : freepik.com
हमेशा स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की इच्छा हर किसी की होती है। पर ये समय के साथ कठिन होता जा रहा है। कम उम्र में ही कई प्रकार की बढ़ती बीमारियों के कारण जीवन की गुणवत्ता और अवधि पर नकारात्मक असर देखा जा रहा है। हृदय रोग-डायबिटीज जैसी क्रोनिक बीमारियां 30 से कम आयु के लोगों को भी अपना शिकार बना रही हैं। ऐसे में स्वस्थ और लंबी आयु कैसे प्राप्त किया जाए, ये बड़ा सवाल है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्वस्थ शरीर के लिए लाइफस्टाइल और आहार दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। हम क्या खाते हैं और किस प्रकार का जीवन जीते हैं इसका सेहत पर सीधा असर होता है। विशेषतौर पर आहार की क्वालिटी हमारी उम्र पर सीधा असर डालती है।

खाद्य पदार्थों में बढ़ते रसायनों की मात्रा सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है। आइए आहार विशेषज्ञ से जानते हैं कि स्वस्थ और लंबी आयु चाहते हैं तो किन चीजों का सेवन किया जाना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
कम उम्र में बढ़ती जा रही हैं बीमारियां - फोटो : istock
क्या है विशेषज्ञ की सलाह?

हार्वर्ड टी.एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में पोषण विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. फ्रैंक हू कहते हैं लंबी उम्र के लिए लोगों की आहार संबंधी आदतों में विशेष बदलाव की जरूरत है। इसके अलावा आहार के सही स्रोतों का चयन भी बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।

हम सभी जानते हैं कि प्रोटीन स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि हमें सही प्रोटीन कहां से प्राप्त करना चाहिए। फलियां, मेवे और साबुत अनाज जैसे पौधे पर आधारित प्रोटीन अच्छे स्वास्थ्य में योगदान करते हैं, वहीं पशु-आधारित प्रोटीन के अधिक सेवन को कई प्रकार से नुकसानदायक पाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
अस्वास्थ्यकर आहार के नुकसान - फोटो : istock
क्या कहती हैं डायटीशियन?

अमर उजाला से बातचीत में पोषण विशेषज्ञ पूजा शर्मा बताती हैं, स्वस्थ और लंबी आयु  चाहते हैं तो क्या खाना चाहिए इससे जरूरी ये जानना है कि किन चीजों से परहेज किया जाए। कई शोध बताते हैं कि प्रोसेस्ड, जंक-फास्ट फूड्स शरीर में इंफ्लामेशन बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। इससे डायबिटीज और हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है जो सीधे तौर पर हमारे जीवन काल को प्रभावित करती है।

नमक और चीनी को व्हाइट पॉइजन कहा जाता रहा है, इसके अधिक सेवन से न सिर्फ आप बीमार हो सकते हैं साथ ही इसका क्वालिटी ऑफ लाइफ पर भी असर देखा जा रहा है।

4 of 5
प्लांट बेस्ड डाइट - फोटो : istock
प्लांट बेस्ड चीजों का सेवन जरूरी

पूजा बताती हैं, लंबी आयु के लिए प्लांट बेस्ड चीजों का सेवन अधिक किया जाना चाहिए। फल-सब्जियां, साबुत अनाज और पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थ शरीर के लिए जरूरी अधिकतर पोषक तत्वों की पूर्ति करने में मदद करते हैं, साथ ही ये स्वस्थ उम्र को बढ़ाने में भी सहायता करते हैं।

प्लांट बेस्ड डाइट को एंटीऑक्सीडेंट्स का भी बेहतरीन स्रोत माना जाता है और ये मधुमेह, कुछ प्रकार के कैंसर, हृदय रोगों और संज्ञानात्मक गिरावट के जोखिम को कम करने में सहायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वस्थ चीजों का करिए सेवन - फोटो : istock
इन बातों पर दें ध्यान

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, बेहतर सेहत के लिए बचपन से ही निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है। पैक्ड खाद्य पदार्थ, प्रोसेस्ड मीट और मीठे पेय पदार्थ से दूरी बनाएं। नमक-चीनी का सेवन कम से कम करें। इनकी जगह पर ताजें फलों-सब्जियों का सेवन अधिक करना लाभप्रद माना जाता है। वसायुक्त मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड के स्रोतों से भरपूर होती हैं, इस पोषक तत्व को संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक बनाए रखने में फायदेमंद माना जाता रहा है। 



--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें