फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blood Circulation: पूरे शरीर में खून के संचार को बेहतर बनाने के लिए करिए इस चीज का सेवन, सभी के किचन में मौजूद

Fri, 16 Aug 2024 06:49 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रक्त संचार को कैसे ठीक करें? - फोटो : istock
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खून का संचार बेहतर तरीके से होते रहना बहुत जरूरी माना जाता है। इसमें होने वाली किसी तरह की रुकावट का कई अंगों पर नकारात्मक असर हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस तरह से हम सभी की लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी देखी जा रही है, इसका नसों पर भी बुरा असर हो रहा है। कोलेस्ट्रॉल और फैट के जमाव के कारण नसों में ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है जो हार्ट अटैक का प्रमुख कारण मानी जाती है।

नसों में जमाव या किसी प्रकार की ब्लॉकेज को रोकने के लिए हमें निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। आहार में कुछ चीजों को शामिल करके, नियमित व्यायाम की आदत बनाकर इस तरह की समस्याओं के जोखिम से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कि किन चीजों का सेवन इसमें लाभकारी हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
धमनियों में रुकावट की समस्या - फोटो : istock
एथेरोस्क्लेरोसिस की समस्या के बारे में जानिए

धमनियों की दीवारों पर वसा के जमा होने को मेडिकल की भाषा में एथेरोस्क्लेरोसिस के नाम से जाना जाता है। एथेरोस्क्लेरोसिस के कारण खून का संचार बाधित हो जाता है। इसमें धमनियां संकरी हो जाती हैं और हृदय और शरीर के अन्य भागों में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है।

हालांकि अच्छी बात ये है कि कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन को धमनियों को बंद होने से बचाने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में फायदेमंद पाया गया है। हम सभी की किचन में मौजूद एक चीज को इसमें सबसे लाभकारी पाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
लहसुन खाने के फायदे - फोटो : Freepik
लहसुन का सेवन बहुत लाभकारी

नसों में किसी प्रकार की रुकावट को दूर करने और खून के संचार को बेहतर बनाने के लिए आहार में लहसुन को शामिल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लहसुन में  एलिसिन नामक सल्फर यौगिक होता है जो आपकी रक्त वाहिकाओं को आराम देने और इन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है। अध्ययनों से पता चलता है कि दैनिक रूप से लहसुन को आहार में शामिल करके रक्त प्रवाह से संबंधित समस्याओं के खतरे को काफी कम किया जा सकता है।

4 of 5
लहसुन के कई सारे लाभ - फोटो : freepik.com
ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है लहसुन

लहसुन का सेवन ब्लड क्लॉटिंग को तो रोकने में फायदेमंद है ही साथ ही इससे ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। साल 2020 में हुए अध्ययनों के मेटा-विश्लेषण में पाया गया कि लहसुन उच्च रक्तचाप वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। विश्लेषण में पाया गया कि लहसुन का प्रभाव रक्तचाप की कुछ दवाओं के समान था, लेकिन इसके साइड इफ़ेक्ट कम थे। लहसुन में मौजूद एलिसिन, एंजियोटेंसिन के उत्पादन को कम कर देता है, जो रक्तचाप बढ़ाने वाला एक हार्मोन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शरीर को कैसे डिटॉक्स करें - फोटो : istock
शरीर को डिटॉक्स करने में फायदेमंद

नसों को साफ रखने के साथ शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी लहसुन का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद है। लहसुन में मौजूद सल्फर यौगिक धातु विषाक्तता से अंगों को होने वाले नुकसान से बचाने में लाभकारी पाया गया है। इसके अलावा लहसुन में मौजूद एलिसिन आपके रक्त और महत्वपूर्ण अंगों में लेड के स्तर को कम करता है। शरीर की विषाक्तता को कम करने के लिए रोजाना खाली पेट 3-4 लहसुन की कलियां खाने की आदत बनानी चाहिए।


--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें