फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट में बनने वाली गैस हो सकती है जानलेवा, जानें ये क्यों बनती है और इसके घरेलू उपाय क्या हैं

Fri, 23 Oct 2020 08:59 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
How to get rid of Gas - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
दिल्ली की एक आईटी कंपनी में काम करने वाली आरती शर्मा लॉकडाउन के दौरान अपने घर बनारस चली गई। होम क्वारंटीन के तीसरे ही दिन उसे अचानक से सीने में जलन और दर्द के साथ सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कोरोना वायरस के संदेह में पूरा परिवार परेशान हो गया। आनन-फानन में जब डॉक्टर के यहां ले जाया गया तो पता चला कि आरती को गैस चढ़ गई थी। इन दिनों पेट में गैस बनना आम बात है। पाचन तंत्र में कोई तकलीफ या गड़बड़ी होने पर एसिडिटी या पेट में गैस की समस्या(Gastric problem) परेशान करने लगती है। कई बार गैस की वजह से सीने में दर्द होने लगता है। गैस भयंकर तरीके से सिर में चढ़ जाती है तो उल्टियां तक आने लगती है। शरीर के किसी हिस्से में गैस फंस जाए तो इससे होने वाला दर्द जानलेवा लगता है। क्या आप भी गैस की समस्या से परेशान रहते हैं? 
विज्ञापन

2 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बाहर का जरा सा कुछ खाया नहीं कि पेट खराब हो जाता है। पेट में जलन, गैस वगैरह की समस्या शुरू हो जाती है। गैस की समस्या होने पर भूख कम लगना, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ या फिर पेट फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कई बार गैस बनने से पेट फूलने लगता है और पाचन संबंधी दिक्कत पैदा हो जाती है। अगर आपको भी ज्यादा गैस बनती है तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें क्योंकि गैस की वजह से आपको पेट संबंधी कई रोग हो सकते हैं। 
विज्ञापन

गैस क्यों बनती है?
  • हमारे पेट में दो तरह के बैक्टीरिया होते हैं गुड बैक्टीरिया और बैड बैक्टीरिया। जब इन दोनों का संतुलन बिगड़ जाता है, तो गैस बनने लगती है। कई बार किसी अन्य बीमारी के दुष्प्रभाव के कारण भी यह असंतुलन होता है। बढ़ती उम्र के साथ भोजन आसानी से नहीं पचने के कारण भी गैस बनती है। वहीं, कई लोगों को कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से भी गैस बनती है। जैसे कुछ लोगों में लहसुन, प्याज, बीन्स के सेवन से भी गुड और बैड बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ जाता है और गैस बनने लगती है। 

4 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
गैस का एक कारण कब्ज भी
  • बहुत सारे लोग जो अक्सर कब्ज की समस्या से पीड़ित रहते हैं, उनके पेट में भी गैस बनती है। कब्ज होने के कारण उनके शरीर से टॉक्सिन्स ठीक से बाहर नहीं आ पाते, जिसकी वजह से गैस बनने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए खूब पानी पीने और फाइबर वाले फूड्स का अधिक सेवन करने की सलाह दी जाती है। गैस की समस्या के ढेर सारे उपाय आपके घर में ही मौजूद हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
इसबगोल भूसी को दूध में मिलाकर पिएं - फोटो : Pixabay
गैस की समस्या के घरेलू उपाय
  • इसबगोल के बारे में तो आप जानते ही होंगे। इसबगोल की भूसी का सेवन करने से आप गैस की समस्या से तो बचेंगे ही, यह आपको कब्ज से भी छुटकारा दिलाएगा। भूसी को एक से दो चम्मच तक पानी या दूध में मिलाकर पिएं। हालांकि, लंबे समय तक इसबगोल की भूसी का इस्तेमाल करना नुकसान भी पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

6 of 11
लहसुन(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
जीरा और लहसुन
  • जीरा और लहसुन को भूनकर रख लें। रोज खाने से 15 मिनट पहले इसे 15-15 ग्राम जरूर खाएं। ऐसा करने से पेट में गैस नहीं बनती है।
विज्ञापन

7 of 11
अजवायन - फोटो : Pixabay
सौंफ, अजवायन, जीरा 
  • सौंफ, अजवायन और जीरा को बारीक पीसकर पाउडर तैयार कर लें। खाने से 20 मिनट पहले रोज आधा चम्मच पाउडर शहद के साथ मिलाकर सेवन करें। इससे गैस नहीं बनती और हमारा पाचन तंत्र सही रहता है।

8 of 11
भोजन तय समय पर करना चाहिए - फोटो : Pixabay
सही समय पर भोजन
  • डाइटीशियन बताते हैं कि गैस की समस्या से परेशान लोगों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तय समय पर करना चाहिए। रूटीन के अनुसार खानपान से भी गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है। 
 

9 of 11
हींग - फोटो : Pixabay
हींग भगाए गैस
  • हींग खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, गैस की समस्या में भी बहुत फायदेमंद होता है। एक गिलास गर्म पानी में चुटकी भर हींग मिलाकर पीने से गैस की समस्या में आराम मिलता है। दिन में करीब दो से तीन बार हींग का पानी पीना फायदेमंद होगा। 

10 of 11
छाछ - फोटो : सोशल मीडिया
छाछ पीना है फायदेमंद
  • गैस की समस्या में छाछ पीना भी फायदेमंद होता है। बाजार में पैक्ड छाछ भी मिलता है और इसे घर में तैयार किया जाए तो और भी अच्छा है। छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से गैस की समस्या में आराम मिलता है। 
विज्ञापन

11 of 11
तेज टहलना है फायदेमंद - फोटो : PTI
तेज टहलना 
  • तेज गति से पैदल चलने की आदत आपको गैस और एसिडिटी जैसी समस्या से दूर रखती है। आप यदि गैस या अपच से परेशान रहते हैं, तो हर दिन तेज गति से करीब 5000 कदम पैदल चलें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें