फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस घरेलू उपाय जिनको आजमाने से कभी नहीं बनेगी आपके पेट में गैस

Fri, 13 Dec 2019 03:46 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
पेट में अल्सर - फोटो : pixabay
पेट में गैस बनना आम बात है। कई बार पेट में बनने वाली गैस भीषण रूप ले लेती है और सीने में दर्द के साथ ही सिर में भी चढ़ जाती है। उल्टियां तक आने लगती है। अगर आपको भी खतरनाक तरीके से गैस बनती है तो आप देसी दवाई की जगह घरेलू उपायों के जरिए इस बीमारी को जड़ से खत्म कर सकते हैं। दरअसल, गैस बनने से पेट फूलने लगता है और पाचन संबंधी दिक्कत पैदा हो जाती है।  आइए जानते हैं पेट में बनने वाली गैस को किस तरह से घरेलू नुस्खों से दूर किया जा सकता है...
विज्ञापन

2 of 12
constipation
अगर आप गैस की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको रोजाना खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। इसे पीते ही आपको गैस की समस्या से पल भर में छुटकारा मिल जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 12
अपच - फोटो : getty images
हींग जहां खाने का स्वाद बढ़ाता है , वहीं हींग गैस की समस्या में भी काफी फायदेमंद है। आप गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पिएं। इससे आपकी गैस की समस्या दूर हो जाएगी। दिन में करीब दो से तीन हींग का पानी पिएं।
 

4 of 12
constipation
काली मिर्च भी गैस की समस्या को दूर करता है। काली मिर्च का सेवन करने से न केवल गैस की समस्या में राहत मिलती है , बल्कि इससे हाजमा भी सही रहता है। पेट में गैस होने पर आप दूध में काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 12
gas - फोटो : gas
लहसुन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे ही गैस की समस्या में लहसुन खाने से काफी फायदा मिलता है। जब आपके पेट में गैस हो तो उस समय आप लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबाल लें। अब रोजाना दिन में दो बार इसका सेवन करने से गैस की समस्या खत्म हो जाएगी। 

 
विज्ञापन

6 of 12
gas
आप अदरक के एक टुकडे को देसी घी में पक लें। इसके बाद उस पर काला नमक डालकर खाएं इससे आपको गैस में फौरन राहत मिलेगी। इसके अलावा, अदरक की चाय पीने से भी आपको एसिडिटी की प्रॉब्लम से राहत मिलती है।

 
विज्ञापन

7 of 12
कब्ज, पित्त, कफ, गैस से मुक्ति मिलती है
आप ठंडे पानी में एक चम्मच भुना हुआ जीरा भी ले सकते हैं। इससे गैस की समस्या में राहत मिलती है।
 

8 of 12
pudina - फोटो : social media
गैस की समस्या को तुरंत दूर करने के लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच पुदीने का रस मिलाकर पी लें। आप चाहें तो पुदीने की चाय भी पी सकते हैं। इससे आपकी गैस की समस्या दूर हो जाएगी।

9 of 12
हल्दी
आप आधा चम्मच हल्दी पाउडर लें और उसे पानी में मिलाकर पी लें। इसके बाद आप दही खाएं। ऐसा करने से आपको गैस और कब्ज दोनों ही समस्याओं से निजात मिलेगी।

10 of 12
नारियल तेल
गैस की समस्या में नारियल का पानी भी फायदेमंद होता है। इससे पाचन तंत्र में सुधार आता है और पेट की समस्याएं दूर होती हैं।
 

11 of 12
पपीता
पपीता खाने से भी पेट की गैस दूर होती है। पपीते पर आप काला नमक लगाकर खाएं। इससे आपको पेट की समस्याओं में आराम मिलेगा। पपीते में पोपीन और बीटा कैरोटीन होता है जो पेट की समस्याओं में आराम देता है।

 
विज्ञापन

12 of 12
मेथी
गैस की समस्या में आप एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी दाना डाले और उबालने के बाद छानकर पी लें। इससे भी गैस की समस्या में फौरन राहत मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें