फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों की सलाह: रात में चाहते हैं अच्छी नींद तो सोने से पहले जरूर करें यह काम

Sun, 28 Nov 2021 07:23 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अच्छी नींद कैसे पाएं? - फोटो : iStock
तमाम तरह की बीमारियों के खतरे से सुरक्षित रहने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोज रात में आठ घंटे की नींद पूरी करने की सलाह देते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है उनमें कई प्रकार की क्रोनिक और गंभीर बीमारियों के विकसित होने का जोखिम अधिक होता है। क्या आप भी अनिद्रा या नींद से संबंधित किसी अन्य विकार के शिकार हैं? आपको आयुर्वेद द्वारा बताए गए उन उपायों को जरूर प्रयोग में लाना चाहिए जो नींद में सुधार करने में सहायक हो सकती हैं।

अध्ययनों से पता चलता है कि सोने में दिक्कत बनी रहने के कारण तनाव, चिंता जैसी समस्याएं शुरू हो जाती है, जो डायबिटीज और हृदय रोग जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। आमतौर पर जीवनशैली में गड़बड़ी के कारण नींद से संबंधित दिक्कतों की आशंका अधिक होती है। आयुर्वेद की मदद से घर पर आसानी से इसे ठीक करने के प्रयास किए जा सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोने से पहले करें मसाज - फोटो : iStock
सोने से पहले करें मालिश
अभ्यंग आयुर्वेदिक चिकित्सा का एक रूप है जिसमें जड़ी-बूटियों के गर्म तेल से शरीर का मालिश किया जाता है। अगर पूरे शरीर की मालिश करना संभव नहीं है तो तनाव वाले बिंदुओं की मालिश करने से भी लाभ मिलता है। अपने माथे और कंधों पर थोड़ा गर्म तिल का तेल लगाएं और अपनी मांसपेशियों को आराम देने और शांति से सोने के लिए उनकी ठीक से मालिश करें।
विज्ञापन

3 of 5
पैरों को धो लें - फोटो : iStock
सोने से पहले पैर धोएं
पुराने जमाने में लोग दिनभर काम से घर लौटने के बाद और सोने से पहले पैर धोते थे। पैर धोने से शरीर और तनावग्रस्त मांसपेशियों को आराम मिलता है जिससे तनाव का स्तर कम होता है। आयुर्वेदिक चिकित्सक कहते हैं, "पैर धोने से नकारात्मकता दूर होती है और आप शांत महसूस करते हैं। मस्तिष्क शांत होने से नींद आसानी से आती है।

4 of 5
रोजाना कीजिए प्राणायाम का अभ्यास - फोटो : iStock
प्राणायाम का अभ्यास है फायदेमंद
प्राणायाम में धीमी गति से साँस लेने का अभ्यास करते हुए अपने श्वास पर ध्यान केंद्रित करना होता है, जो पूरे शरीर में ऊर्जा को प्रवाहित करने में सहायता करती है। रात में सोने से पहले प्राणायाम का अभ्यास करने से रक्त परिसंचरण में सुधार और शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिल सकती है। यह आपके दिमाग को शांत करने और अच्छी नींद दिलाने में सहायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रात में न करें मोबाइल का इस्तेमाल - फोटो : Pixabay
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से बनाए दूरी
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का अत्यधिक उपयोग हमारी आधुनिक जीवनशैली का हिस्सा बन गया है। हालांकि यह हमारे सोने के पैटर्न को भी बाधित कर देती है। सोने से पहले फोन का इस्तेमाल करना या टीवी देखना आपके दिमाग को सक्रिय रखता है, जिससे आपको सोने में मुश्किल हो सकती है। रात को सोने से पहले शांतिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करें। सुकून देने वाला संगीत सुनें या शांति से सोने के लिए किताब पढ़ें।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें