ग्रीन-टी बनाते समय ध्यान रखें यह बातें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
उबालने वाले बर्तन में शहद न डालें
ग्रीन-टी के स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें शहद डालने की सलाह दी जाती है, हालांकि जिस बर्तन में आप चाय उबाल रहे हैं, उसी में शहद न डालें। उबलती चाय में शहद मिलाने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। इसलिए शहद को चाय में ऊपर से मिलाकर ही इसका सेवन करें, सीधे उबलते हुए पानी में इसे न डालें।