शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। पोटेशियम, ऐसा ही एक आवश्यक खनिज है, जिसकी शरीर में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं होती हैं। मांसपेशियों के संकुचन को नियंत्रित करने के साथ, तंत्रिका कार्यों को बेहतर रखने और शरीर में द्रव के संतुलन को बनाए रखने में पोटेशियम की आवश्यकता होती है। हालांकि, एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में पाया गया कि लगभग 90 फीसदी लोग दैनिक रूप से शरीर के लिए आवश्यक पोटेशियम की आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर पाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के वर्षों में जंक फूड के बढ़े हुए सेवन का इसका मुख्य कारण माना जा सकता है। फल, सब्जियां, बीन्स और नट्स जैसे खाद्य पदार्थों पोटेशियम से भरपूर होते हैं, हालांकि लोग इनका सेवन कम कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि आहार में पोटेशियम की कमी हाइपोकैलिमिया की समस्या का कारण बन सकती है। यह समस्या कई तरह की स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में पोटेशियम की कमी के लक्षण और इसकी पूर्ति वाले आहारों के बारे में जानते हैं।