Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिसमें से एक आयरन भी है। शरीर में इसकी मात्रा बनाकर रखनी पड़ती है, क्योंकि इसकी कमी के कारण एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, जब हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की पर्याप्त मात्रा में कमी हो जाती है, तब एनीमिया की स्थिति पैदा हो जाती है। आमतौर पर गर्भवती और मासिक धर्म वाली महिलाओं में आयरन की कमी अधिक देखने को मिलती है। थकान, इस पोषक तत्व की कमी का सबसे आम लक्षण है। अगर शरीर में आयरन की कमी हो, तो थोड़ा सा काम करने पर भी थकावट हो सकती है। इसके अलावा सिरदर्द, चक्कर आना या सिर घूमना, त्वचा में पीलापन आना और नाखून कमजोर होकर टूट जाना, आदि आयरन की कमी के अन्य शुरुआती लक्षण हैं।
आइए जानते हैं आयरन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?