देशभर में आज दीपावली का त्योहार पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दीपावली को जो बातें खास बनाती हैं, वह हैं मिठाइयां, आतिशबाजी और एक दूसरे से प्यार बांटना। इन सब के साथ आपको आज के दिन अपनी सेहत को लेकर भी विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता होती है। वैसे तो दिवाली को खुशियों और उत्साह का पर्व माना जाता है, हालांकि पहले से ही कुछ प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए इस त्योहार में बरती गई थोड़ी सी भी लापरवाही गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना के इस दौर में दिवाली का त्योहार मनाते समय लोगों को और भी सावधान हो जाने की आवश्यकता होती है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि किन बातों को ध्यान में रखते हुए बिना की परेशानी में पड़े आप इस त्योहार का पूरा आनंद उठा सकते हैं।