फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2021: डायबिटीज रोगी भी दीपावली में खा सकते हैं यह लजीज मिठाइयां और पकवान, नहीं होगी दिक्कत

Thu, 04 Nov 2021 12:05 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दीपावली की मिठाइयां - फोटो : Twitter/ Social media
देश में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। कोई भी त्योहार मिठाइयों और पकवान के बिना अधूरे माने जाते हैं, इसमें भी दीपावली को काफी खास माना जाता है। पर डायबिटीज रोगियों के लिए मिठाइयों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है। यही कारण है कि डायबिटीज के शिकार लोगों को हर त्योहार पर मन मार कर रहना पड़ जाता है। विशेषकर जिन लोगों को हाई डायबिटीज की समस्या होती है, उनके लिए तो त्योहारों पर मिठाई खाना किसी सपने की तरह हो जाता है, पर इस बार ऐसा नहीं होगा।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो डायबिटीज के रोगियों को खाने के लिए हमेशा उन्हीं चीजों का चयन करना चाहिए, जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। तो आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि आखिर दीपावली के इस त्योहार में डायबिटीज रोगी कौन सी मिठाइयां खा सकते हैं? ध्यान रखने वाली बात यह है कि घर पर ही बनी मिठाइयां आपके लिए ज्यादा अच्छी होती है क्योंकि इनमें मीठेपन को आप अपने हिसाब से संयोजित कर सकते हैं। मिठाइयों के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है। 
विज्ञापन

2 of 5
बेसन के लड्डू - फोटो : istock
बेसन के लड्डू
दीपावली के त्योहार पर पूजा के लिए बेसन के लड्डू को प्रयोग में लाया जाता है। यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी मिठाइयों का अच्छा विकल्प हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक 50 से कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा माना जाता है। बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 10 होता है, ऐसे में डायबिटीज रोगी नियत मात्रा में बेसन के लड्डू खा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मूंग का हलवा - फोटो : Pixabay
मूंगदाल का हलवा
मूंग की दाल को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप डायबिटीज के शिकार हैं तो दीपावली पर आप मूंगदाल का हलवा खा सकते हैं। मूंग की दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 38 होता है, ऐसे में इसका नियत मात्रा में सेवन करना सुरक्षित हो सकता है। मूंगदाल का हलवा घर पर बनाकर खाना ज्यादा अच्छा रहता है, घर पर आप इसमें चीनी की मात्रा को अपने हिसाब से कम रख सकते हैं।

4 of 5
नारियल के लड्डू (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay
नारियल के लड्डू
दीपावली के इस मौसम में डायबिटीज रोगियों के लिए नारियल के लड्डू खाना अच्छा विकल्प हो सकता है। नारियल का सेवन डायबिटीज में फायदेमंद होता है। नारियल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 42 होता है, जो इसे डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा विकल्प बनाता है। घर पर ही नारियल के लड्डू बनाएं और उसमें चीनी की जगह स्टीविया मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंजीर की बर्फी - फोटो : Twitter
अंजीर या खजूर की बर्फी
डायबिटीज रोगियों के लिए अंजीर और खजूर खाना फायदेमंद माना जाता है। अंजूर और खजूर दोनों का  ग्लाइसेमिक इंडेक्स 50 से कम होता है, ऐसे में इनकी बर्फी खाना मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। अंजीर की बर्फी में अंजीर के साथ तमाम तरह के ड्राई फ्रूट्स होते हैं, जिनका सेवन आपके लिए सुरक्षित हो सकता है।



----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी मिठाई को खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें