प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
नवंबर 2020 में 'द इकोनॉमिक टाइम्स' में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत, दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उपभोक्ता है। यानी दुनिया के अन्य देशों की तुलना में यहां के लोग चीनी का सेवन सबसे ज्यादा करते हैं। मस्तिष्क की शक्ति, मांसपेशियों की ऊर्जा और हमारे शरीर की कोशिकाओं के समुचित कार्यों को जारी रखने के लिए शुगर को ही सबसे बेहतर ऊर्जा को स्रोत माना जाता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन शरीर को कई तरह की बीमारियों का शिकार बना सकता है।