सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
किन बदलावों को दी गई है मंजूरी
अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा किए गए बदलावों में सबसे पहले नई शीशियों को मंजूरी दी गई है। इन शीशीयों में अब 10 की जगह 15 खुराक वैक्सीन आ सकेगी। अधिकारियों के मुताबिक इससे आपूर्ति मजबूत होगी और टीकाकरण की रफ्तार में भी तेजी देखने को मिलेगी। इसके अलावा, नियामकों ने कहा कि प्रदाता शुरुआती 10 खुराक वाली शीशियों से सुरक्षित तरीके से 11 खुराक निकाल सकते हैं।