फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः आपकी नौकरी में संक्रमण का कितना खतरा है?

Tue, 26 May 2020 08:38 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 7
आप दफ्तर जा सकते हैं, बशर्तें वहां काम करना सुरक्षित हो - फोटो : Pexels
दुनिया भर में करोड़ों लोग लॉकडाउन के दौरान अपने घरों से काम कर रहे हैं। जुगाड़ से बनाए स्पेस में उन्हें काम करने में कई तरह की दिक्कतें भी आ रही हैं। इंग्लैंड में लोगों से कहा गया है कि अगर वो घर से काम नहीं कर पा रहे हैं तो वो वापस दफ्तर आ सकते हैं, बशर्तें वहां काम करना सुरक्षित हो। लेकिन आप अपनी नौकरी करते हुए कोरोना संक्रमण के कितने खतरे में रहते हैं और दूसरों की तुलना में आपकी जॉब की क्या स्थिति है?
विज्ञापन

2 of 7
लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घर से काम कर रहे हैं - फोटो : Sitel
अधिकतर नौकरियों में लोगों को एक दूसरे के नजदीक रहते हुए काम करना होता है। कुछ दफ्तर में एक दूसरे से इतनी दूर बैठते हैं कि हाथ बढ़ाकर छू सकें। लेकिन कुछ नौकरियां ऐसी हैं जिनमें कोरोना संक्रमण का खतरा दूसरे कामों के मुकाबले ज्यादा है।
विज्ञापन

3 of 7
लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घर से काम कर रहे हैं - फोटो : social media
कोरोना संक्रमण का खतरा
अमेरिका में हुए सर्वे और ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय से हासिल डाटा के आधार पर ये टेबल बनाया गया है जिसमें आप अपने प्रोफेशन के हिसाब से कोरोना संक्रमण के खतरे को आंक सकते हैं।

4 of 7
लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घर से काम कर रहे हैं - फोटो : Social Media
काम पर बीमारी का कितना खतरा है और लोग एक दूसरे से कितनी दूर बैठकर काम कर रहे हैं ये डाटा अमरीका में किए गए साक्षात्कारों पर आधारित हैं। ये साक्षात्कार महामारी शुरू होने और लॉकडाउन लागू होने से पहले किए गए थे।
विज्ञापन

5 of 7
लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घर से काम कर रहे हैं - फोटो : Pixabay
यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि कुछ पेशों में कार्यस्थल की परिस्थितियां अमरीका से अलग हो सकती हैं।सबसे ज्यादा खतरा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी नौकरियां कर रहे लोगों को है। कलाकारों, वकीलों, वित्तीय सलाहकारों या एचआर कर्मचारियों को खतरा कम है।
विज्ञापन

6 of 7
सफाई कर्मी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वहीं सफाई कर्मचारियों, जेल अधिकारियों और अंतिम संस्कार सेवाओं में लगे लोगों को भी खतरा तुलनात्मक रूप से ज्यादा रहता है। लेकिन नए कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों को है जिनका लोगों से नजदीकी संपर्क तो रहता है लेकिन जिनका बीमारियों से एक्सपोजर नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
ऐसे लोगों में बार टेंडर, नाई, अभिनेता, टेक्सी ड्राइवर या ईंट भट्ठे पर काम करने वाले लोग आते हैं। कोरोना संक्रमण से हुई मौतों के डाटा के आंकलन से पता चला है कि टैक्सी ड्राइवरों पर खतरा अधिक रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें