प्रतीकात्मक तस्वीर
वह कहते हैं, "हम यही मानते हैं कि हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम बीमारी के खिलाफ लड़ता है। लेकिन कोरोना वायरस एक तरह से इम्यून सिस्टम के पैरों के नीचे की जमीन ही खींच देता है। वो टी-सेल को खत्म करने लगता है।" एक स्वस्थ्य वयस्क व्यक्ति के एक माइक्रोलीटर खून में आम तौर पर 2,000 और 4,000 टी-सेल होते हैं। इन्हें टी-लिम्फोसाइट्स भी कहा जाता है। लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण में पाया कि कोविड-19 के मरीजों में इन टी-सेल की संख्या 200 से 1,200 के बीच थी।