इंसानों से जानवरों में फैल सकता है संक्रमण
उन्होंने कहा, "किसी भी जानवर के फर में वायरस तब आ सकता है जब वह इस वायरस से संक्रमित किसी शख्स के संपर्क में आ जाए।" इस विषय पर एक रिसर्च पेपर में डॉक्टर एंजेल एलमेंड्रोस ने एक मामले का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि हांगकांग में एक 17 साल का पेट डॉग कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। लेकिन, यह पता चला कि उसे उसके मालिक से यह संक्रमण हुआ था।
उन्होंने कहा, "लेकिन, इस तरह के मामलों के सामने आने के बावजूद जानवर बीमार नहीं हो रहे हैं।" वह कहते हैं, "2003 में हांगकांग में फैले सार्स-कोव में भी कई पालतू जानवर इसकी चपेट में आ गए थे, लेकिन वे बीमार नहीं हुए। इस बात के कोई प्रमाण नहीं हैं कि कुत्ते या बिल्लियां बीमार हो सकते हैं या लोगों को संक्रमित कर सकते हैं।"