सप्लीमेंट्स की जगप फलों से लें पोषकता
- फोटो : iStock
डाइटिंग या सप्लीमेंट्स को लेकर रहें सावधान
डॉक्टर अमितेष कहते हैं अक्सर किशोरों को जल्दी बॉडी-बिल्डिंग के लिए प्रोटीन पाउडर लेने की आदत पड़ जाती है, हालांकि यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। प्रोटीन पाउडर में स्टेरॉयड और कई अन्य हानिकारक चीजें होती हैं, जिससे शरीर को नुकसान हो सकता है। प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करें। इसी तरह लड़कियों को डाइटिंग करते देखा जा सकता है, यह भी नुकसानदायक है। भोजन छोड़ने से शरीर में कमजोरी और सुस्ती आ सकती है, शरीर के वजन को कम करने के लिए आहार के संतुलन और व्यायाम पर ध्यान देना ज्यादा आवश्यक है।
------------------
नोट: यह लेख डॉक्टर अमितेष अग्रवाल के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला के हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।