स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी लोगों को रोजाना आहार में फलों-सब्जियों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। फल-सब्जियां, शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति करने में सहायक माने जाते हैं। फलों में मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स आपको कई तरह की बीमारियों के खतरे से बचाने में सहायक माने जाते हैं। यही कारण है हम सभी को दैनिक आहार में मौसमी फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। इस मौसम में भी बाजार में कई ऐसे फल मौजूद होते हैं जिनका नियमित रूप से सेवन करके आप कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
अध्ययनों से पता चलता है कि मौसमी फल आवश्यक विटामिन्स और खनिजों का उत्कृष्ट स्रोत होते हैं और इनमें फाइबर की भी उच्च मात्रा पाई जाती है। इतना ही नहीं कई फलों में फ्लेवोनोइड सहित स्वास्थ्य वर्धक एंटीऑक्सिडेंट की विस्तृत श्रृंखला होती है, जो हृदय रोग, कैंसर, सूजन और मधुमेह होने के खतरे को कम कर सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि इस मौसम में किन फलों का नियमित रूप से सेवन करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है?