फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों की सलाह: डायबिटीज को कंट्रोल करना है तो करें ये जरूरी काम, आहार में इन चीजों को करें शामिल

Sat, 29 Jul 2023 06:57 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : iStock
डायबिटीज को कंट्रोल में रखना बहुत आवश्यक होता है क्योंकि बढ़े हुए ब्लड शुगर की समस्या पूरे शरीर के लिए गंभीर दुष्प्रभावों वाली हो सकती है। डायबिटीज की स्थिति के कारण हार्ट से लेकर किडनी, तंत्रिकाओं और आंखों को क्षति होने का खतरा हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं, जिन लोगों के परिवार में पहले से ही किसी को डायबिटीज की समस्या रही हो, उन्हें इसके जोखिमों को लेकर और भी सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है।

डायबिटीज रोग विशेषज्ञ बताते हैं, ब्लड शुगर को मैनेज करने के लिए जरूरी है कि आप अग्नाशय और लिवर को स्वस्थ रखने वाले उपाय करते रहें। लिवर डिटॉक्स के उपायों को पालन करके आप शुगर लेवल को मैनेज कर सकते हैं।

आइए जानते हैं कि लिवर को कैसे डिटॉक्स किया जा सकता है और यह ब्लड शुगर की समस्या को मैनेज करने में आपके लिए किस प्रकार से लाभकारी हो सकती है?
विज्ञापन

2 of 4
लिवर डिटॉक्स के करें उपाय - फोटो : iStock
लिवर डिटॉक्स और ब्लड शुगर 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लिवर का रक्त शर्करा के स्तर पर बहुत प्रभाव पड़ता है, अगर लिवर को स्वस्थ रखने वाले उपाय कर लिए जाएं तो इससे आसानी से ब्लड शुगर की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। टाइप-2 डायबिटीज रोगियों में फैटी लिवर का खतरा अधिक होता है जो उनके रक्त शर्करा को नियंत्रित करने और वजन कम करने में बाधा बन सकता है।

यदि हम लिवर के कार्यों को ठीक कर लें तो यह रक्त में इंसुलिन और ग्लूकोज (चीनी) के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
व्हीटग्रास जूस के फायदे - फोटो : iStock
व्हीटग्रास जूस आपके लिवर के लिए फायदेमंद

शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि यदि आप रोजाना व्हीटग्रास जूस का सेवन करते हैं तो यह अधिक प्रभावी ढंग से ब्लड शुगर की समस्या को कंट्रोल करने में आपके लिए मददगार हो सकती है। इसमें उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो लिवर को स्वस्थ रखने और ब्लड शुगर की समस्या को कंट्रोल करने में आपके लिए प्रभावी हो सकते हैं। व्हीटग्रास जूस के आपकी सेहत के लिए और भी कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हैं।
विज्ञापन

4 of 4
स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का करें सेवन - फोटो : istock
लिवर और डायबिटीज को कंट्रोल करन के उपाय

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ आसान से तरीके हैं जिनको प्रयोग में लाकर आप न सिर्फ लिवर को डिटॉक्स कर सकते हैं, साथ ही ये डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल करने के लिए भी जरूरी है।
  • नियमित व्यायाम के साथ-साथ स्वस्थ और पौष्टिक आहार लें। आहार में प्रोटीन, साबुत अनाज, वसा, सब्जियां, डेयरी उत्पाद आदि को शामिल करें।
  • आहार में फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें, ये लिवर और ब्लड शुगर दोनों के लिए फायदेमंद है।
  • धूम्रपान, शराब और नशीली दवाओं का सेवन बिल्कुल भी न करें।
  • लिवर को डिटॉक्स करने के लिए फलों-सब्जियों के जूस का सेवन करें, इससे आपको विशेष लाभ मिल सकता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें