फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: ये चार आदतें आपको ब्लड प्रेशर रोगी बनने से बचाएंगी, बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी करें दिनचर्या में शामिल

Thu, 09 Jun 2022 11:18 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ब्लड प्रेशऱ को कंट्रोल करने वाले तरीके - फोटो : istock
ब्लड प्रेशर, मौजूद समय की सबसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। इसका बढ़ना और कम होना, दोनों ही स्थितियां शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकती हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ने से हृदय रोग की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, जबकि इसका कम होना कमजोरी थकान और कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को बढ़ा सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि हमारी जीवनशैली और खानपान की गड़बड़ आदतें ब्लड प्रेशर की समस्या का कारण बन सकती हैं, यही वजह है कि सभी लोगों को अपनी दिनचर्या को स्वस्थ रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है, जो रक्तचाप के जोखिम को कम करने में आपके लिए सहायक हों।

हम क्या खाते हैं, किस तरह की जीवनशैली का पालन करते हैं, यह आदतें भी ब्लड प्रेशर में बढ़ोतरी या कमी का कारण बन सकती हैं। ब्लड प्रेशर के असामान्य स्तर पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं कि जीवनशैली में किस तरह के बदलाव करके ब्लड प्रेशर के खतरे को कम किया जा सकता है? कौन सी आदत आपको ब्लड प्रेशर रोगी बनने से बचाने में मदद कर सकती हैं?
विज्ञापन

2 of 5
व्यायाम से कंट्रोल रहता है ब्लड प्रेशर - फोटो : istock
नियमित व्यायाम की आदत

शारीरिक निष्क्रियता को ब्लड प्रेशर की समस्या का मुख्य कारक माना जाता है। ऐसे में नियमित व्यायाम, यहां तक कि वॉक करने की आदत भी रक्तचाप को कंट्रोल करने में आपके लिए मददगार हो सकती है। व्यायाम हृदय को मजबूत करता है, जिससे वह अधिक कुशलता से रक्त पंप कर पाता है। इसके अलावा व्यायाम की आदत आपके वजन को कंट्रोल करने में भी सहायक है जो रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करती है। 
विज्ञापन

3 of 5
तनाव कम करने के उपाय जरूरी - फोटो : Pixabay
तनाव कम करने वाले उपाय

अध्ययनों से पता चलता है कि अधिक तनाव लेने वाले लोगों में समय से पहले ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा हो सकता है। तनाव के कारण शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं।  ये हार्मोन आपके हृदय गति को बढ़ाकर रक्त वाहिकाओं को संकुचित करके रक्तचाप को बढ़ा सकते हैं। इस तरह से तनाव को कम करने वाले उपाय रक्तचाप को नियंत्रित करने में आपके लिए सहायक हैं। इसके लिए योग-मेडिटेशन की आदत बनाइए।

4 of 5
पोटैशियम वाली चीजों का सेवन - फोटो : istock
आहार में बढ़ाइए पोटैशियम की मात्रा

पोटैशियम युक्त आहार का सेवन आपके हृदय और धमनियों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। आलू, केला, पालक और बीन्स जैसे खाद्य पदार्थों में पोटैशियम होता है। प्रतिदिन 2,000 से 4,000 मिलीग्राम पोटेशियम लेने से रक्तचाप कम करने में मदद मिल सकती है। टमाटर, एवोकाडो,  तरबूज और सूखे मेवे भी आपकी दैनिक पोटैशियम की आवश्यकताओं की आसानी से पूर्ति कर सकते हैं, इन्हें आहार में जरूर शामिल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नींद पूरी करना जरूरी - फोटो : iStock
अच्छी नींद लेना जरूरी

रक्तचाप और हृदय रोगों की समस्या से बचे रहने के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी माना जाता है। जो लोग छह घंटे या उससे कम सोते हैं उनमें रक्तचाप में तेज वृद्धि होने का जोखिम अधिक होता है। यदि आपको पहले से ही उच्च रक्तचाप की समस्या है, तो रात में अच्छी नींद लेकर आप इसे कंट्रोल में रख सकते हैं। नींद आपके शरीर को तनाव और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में भी मदद करती है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें