फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्ज दूर करने से लेकर शुगर कंट्रोल करने तक बड़े काम के हैं ये पत्ते, आंखों ओर बालों के लिए भी फायदेमंद

Thu, 29 Oct 2020 06:15 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मीठा नीम (करी पत्ता या कड़ी पत्ता ) - फोटो : Pixabay
हमारी जीवनशैली और हमारा खानपान जिस तरह का हो गया है, वैसी स्थिति में हर घर में किसी न किसी बीमारी के मरीज जरूर दिखते हैं। हर तीसरे घर में डायबिटीज की समस्या दिखेगी, वहीं कई घरों में पेट संबंधी समस्याएं होना आम बात है। इन आम समस्याओं से लोग दो-चार होते रहते हैं। हम आज आपको बता रहे हैं ऐसे पत्ते के बारे में, जो आपकी कई बीमारियां दूर करेगा। हम बात करेंगे मीठा नीम की, जिसे हम करी पत्ता या कड़ी पत्ता भी कहते हैं। सब्जी मंडी में यह बहुत सस्ते में मिल जाता है। वहीं कई घरों में इसका पौधा भी लगा होता है। आपके यहां नहीं है तो एक छोटे से गमले में भी लगा सकते हैं। यह एक ओर खाने का स्वाद बढ़ाता है, तो दूसरी ओर हमारी सेहत के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन

2 of 6
curry leaves - फोटो : Pixabay
पौष्टिक मूल्यों से भरपूर कड़ी पत्तों में औषधीय, निरोधक और सौंदर्य गुण भी हैं। यह रोगाणुओं को नष्ट करता है, और बुखार में भी राहत प्रदान देता है। कड़ी पत्ता हमारी भूख भी बढ़ाता है और साथ ही पेट फूलने से भी राहत देता है। पत्तों के साथ इसके जड़ और तना का भी आयुर्वेदिक उपचार में विशेष महत्व है।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बालों को बनाए सुंदर, आंखों को भी फायदा
  • कड़ी पत्ता के सेवन से बालों की खूबसूरती बढ़ जाती है। ये पत्ते बालों को खूबसूरत बनाने में काफी मददगार होता है, इसलिए इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। 
  • कड़ी पत्ता हमारी आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, इस पत्ते में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जिसकी वजह से यह आपकी आंखों की देखभाल के लिए उपयोगी है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शुगर के मरीजों के लिए लाभकारी
डायबिटीज आजकल आम बीमारी हो गई है। चीनी(रक्त शर्करा यानी ब्लड शुगर) के मरीजों के लिए इसका सेवन करना लाभकारी होता है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है, इसलिए डॉक्टर भी शुगर के मरीजों को कढ़ी पत्ता खाने की सलाह देते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
कब्ज की समस्या - फोटो : Pixabay
कब्ज की समस्या दूर करे 
खानपान में लापरवाही या खाने के बाद कम पानी पीने से भी कब्ज जैसी समस्या भी हो जाती है। कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए यह रामबाण उपाय है। कड़ी पत्ता कब्ज की इस समस्या दूर कर सकता है। नियमित रूप से सेवन करने से यह पेट में बन रहे मल को हल्का और नरम बनाता है और शौच संबंधी परेशानी दूर होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सब्जी वगैरह में फायदे (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Instagram@RT
कड़ी पत्ता के फायदे के बारे में जो लोग नहीं जानते हैं, वह अक्सर खाते समय इन्हें दाल, सब्जी वगैरह में से निकाल फेंकते हैं। यदि आप भी ऐसी गलती कर रहे हैं, तो बिल्कुल न करें। एक बार इनके फायदों को ठीक से जान लीजिए। सेहत के लिए फायदेमंद इस जरूरी पत्ते को अपने खानपान में शामिल करें। 

(नोट: किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में घरेलू नुस्खे अपनाने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। बीमारियों में चिकित्सक की सलाह लेना ज्यादा श्रेयस्कर होता है। )
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें