फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले की खराश दूर करने के पांच आसान घरेलू उपाय, किचन में ही मिल जाएंगी ज्यादातर चीजें

Wed, 14 Oct 2020 04:13 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
गले में खराश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
कोरोना महामारी काल में मौसमी बीमारियों ने भी लोगों की चिंता को और ज्यादा बढ़ा दिया है। सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षणों में मन घबराने लगता है। मौसम में बदलाव का यह समय हमारी सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। बदलते मौसम में गले में खराश की भी परेशानी होने लगती है, जिससे बेहद तकलीफ होती है। अगर आप गले की खराश से परेशान हैं तो आप घरेलू उपायों के जरिए भी आराम पा सकते हैं। घरेलू नुस्खों के जरिए आपके गले की खराश दूर हो जाएगी। इन कारगर चीजों में बहुत सारी चीजें तो आपकी रसोई में ही मिल जाएंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में: 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गले की खराश में हर्बल टी यानी आयुर्वेदिक चाय बहुत ही कारगर उपाय है। तुलसी, लौंग, काली मिर्च और अदरक वाली चाय का सेवन करने से खराश और गले से जुड़ी अन्य समस्या से राहत मिलती है। गर्म तासीर वाली इन चीजों में एंटी बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
काली मिर्च (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
गले में खराश होने पर काली मिर्च का सेवन भी फायदेमंद साबित होता है। आप काली मिर्च को बताशे के अंदर रखकर चबा लें। इसके अलावा आप काली मिर्च और मिश्री को भी चबाकर खा सकते हैं। ऐसा करने से आपके गले में खराश कम हो जाएगी। 

4 of 7
लहसुन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
गले में खराश हो तो आप लहसुन की कली भी चबा सकते हैं। ऐसा करने से आराम मिलता है। दरअसल, लहसुन में मौजूद एंटी इंफ्लामेट्री और एंटी बैक्टीरियल गुण गले की खराश दूर करते हैं। लहसुन की कली को मुंह में रखकर केवल चूसने से भी राहत मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 7
गर्म पानी का भाप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
गले की खराश में गुनगुने पानी से गरारे करने की सलाह दी जाती है। गुनगुने पानी में आप नमक भी मिला सकते हैं। नमक मिले गुनगुने पानी से गरारे करने से गले की सिकाई हो जाती है और खराश में राहत मिलती है। गर्म पानी का भाप लेना भी फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
दूध और हल्दी को मिलाकर पीने के फायदों के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। सर्दी-जुकाम में आराम देने के साथ ही यह हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार है। तभी तो इसे गोल्डन मिल्क भी कहा जाता है। दूध में हल्दी डालकर पीने से गले की खराश में भी आराम मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गले से संबंधित समस्या - फोटो : Pixabay
गले की खराश में मुलेठी भी फायदेमंद है। मुलेठी का टुकड़ा चूसने से गले की खराश दूर होती है और गले से संबंधित अन्य समस्याओं में आराम मिलता है। 

(नोट: यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। स्वास्थ्य समस्याओं में विशेषज्ञ की सलाह ले लेना ज्यादा श्रेयस्कर है। )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें