फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट में गैस बनने और तेज दर्द की समस्या में रामबाण उपाय हैं ये घरेलू नुस्खे

Sat, 21 Nov 2020 07:04 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पेट में बनने वाली गैस की समस्या - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
असमय और अनियमित खानपान की वजह से पेट में गैस बनना आजकल आम समस्या है। हो सकता है कि आपको भी यह समस्या हो। पेट में गैस बनना खतरनाक भी हो सकता है। कई बार गैस बनने के कारण सीने में या फिर शरीर के अन्य हिस्से में दर्द होने लगता है। गैस जब सिर में चढ़ जाती है तो वोमेटिंग होने लगती है। गैस बनने से पेट फूलने लगता है और पाचन संबंधी कई तरह की दिक्कतें पैदा होने लगती हैं। अगर आपको ज्यादा गैस बनती है तो इसे बिल्कुल हल्के में न लें क्योंकि ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अचानक से गैस बनने लगे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना संभव नहीं होता। ऐसे में घरेलू उपाय रामबाण उपाय साबित होते हैं। आइए जानते हैं पेट में बनने वाली गैस को घरेलू नुस्खों से कैसे दूर किया जा सकता है:
विज्ञापन

2 of 7
Gas Pain - फोटो : Pixabay
  • गैस की समस्या से जूझ रहे लोगों को आपको रोजाना खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है। इसके पीते ही आपको गैस की समस्या से तत्काल आराम मिलता है। यह एक तरह से इनो का काम करता है। 
विज्ञापन

3 of 7
हींग पाउडर - फोटो : Social media
  • हींग जहां खाने का स्वाद बढ़ाता है , वहीं गैस की समस्या में भी यह काफी फायदेमंद है। आप एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पिएं। इससे गैस की समस्या दूर होती है। दिन में करीब दो से तीन बार हींग का पानी पिएं। 

4 of 7
छाछ - फोटो : Pixabay
  • खाने के बाद छाछ पीने का चलन कई घरों में होता है। खासकर गर्मी के मौसम में तो अक्सर लोग छाछ पीते हैं। इसमें काला नमक और अजावइन मिलाकर पीने से गैस की समस्या से तुरंत आराम मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 7
पेट में गैस - फोटो : pixabay
  • किचन में मौजूद काली मिर्च भी गैस की समस्या को दूर करती है। काली मिर्च का सेवन करने से न केवल गैस की समस्या में राहत मिलती है, बल्कि इससे पाचन भी सही रहता है। पेट में गैस होने पर आप दूध में काली मिर्च पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
दालचीनी - फोटो : Pixabay
  • दालचीनी भी आपके किचन में जरूर रहती होगी। इसका सेवन करना भी गैस की समस्या दूर करने में कारगर होता है। गैस की समस्या होने पर दालचीनी को पानी में उबाल लें और फिर उसे ठंडा कर के पिएं। रोजाना सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन करने से आराम मिलेगा। अगर आपको इसका स्वाद अच्छा न लगे तो आप इसमें शहद भी डाल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लहसुन - फोटो : Pixabay
  • लहसुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। गैस की समस्या में भी लहसुन खाने से काफी फायदा मिलता है। पेट में गैस होने पर तो आप लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबाल लें। रोजाना दिन में दो बार इसका सेवन करें। गैस की समस्या दूर होगी। 
(नोट: यह लेख आपकी जानकारी मात्र के लिए है। स्वास्थ्य समस्या में डॉक्टरी सलाह ले लेना ज्यादा श्रेयस्कर होता है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें