फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: डिप्थीरिया है गंभीर संक्रामक बीमारी, इससे बचना है तो अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

Wed, 14 Apr 2021 12:39 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Devendra Agarwal 

डॉ. देवेंद्र अग्रवाल

पीडियाट्रिक सर्जन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल 
डिग्री- एम.बी.बी.एस, सर्जरी (परास्नातक), एम.सीएच 
अनुभव- 30 वर्ष 


डिप्थीरिया एक गंभीर संक्रामक बीमारी है जो कि संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने पर निकले बैक्टीरिया के शरीर में प्रवेश करने पर होती है। ये बैक्टीरिया मुंह के अलावा नाक या आंख से भी शरीर में घुस सकता है। अधिकतर मामलों में ये बैक्टीरिया गले में ही रहता है और इसके लक्षण बहुत सामान्य होते हैं। डिप्थीरिया के लक्षण विषाक्त पदार्थों के कारण पैदा होते हैं और ये रक्त वाहिकाओं के जरिए पूरे शरीर में फैल जाते हैं। डिप्थीरिया से ग्रस्त होने पर श्वसन मार्ग बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है। इसकी वजह से बुखार, भूख कम लगना, गले में खराश, सिरदर्द और गर्दन में सूजन रहती है। हालांकि आप घरेलू नुस्खों से भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अनानास का करें सेवन
  • अनानास का ताजा रस पीने से गले में जो कुछ भी जमा होता है, वो निकल जाता है जिससे संक्रमण के लक्षणों में सुधार आता है। चूंकि, अनानास के जूस में बीटा-कैरोटीन होता है इसलिए ये डिप्थीरिया का असरकारी उपाय है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तुलसी की पत्तियों का करें सेवन 
  • तुलसी की पत्तियां भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण श्वसन मार्ग से जुड़े संक्रमणों के इलाज में मदद करते हैं। एक गिलास पानी में आप तुलसी की पत्तियों को डालें और इस पानी को पी लें। इस उपाय से डिप्थीरिया से काफी राहत मिलती है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अरंडी की पत्तियों का करें इस्तेमाल 
  • इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो कि डिप्थीरिया की स्थिति का इलाज करने में असरकारी रूप से मदद कर सकते हैं। इसके लिए कुछ अरंडी की पत्तियां लें और उन्हें पीस लें। आप चाहें तो इसमें कुछ सहजन की पत्तियां भी डाल सकते हैं। अब इसमें लहसुन का रस डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सूंघने से नासिका मार्ग साफ हो जाता है और डिप्थीरिया के मरीजों को राहत मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डिप्थीरिया का घरेलू इलाज है नमक
  • गले में खराश के लिए नमक बहुत बढ़िया उपाय है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक डालकर गरारे करें। ये नुस्खा शरीर में नमक की कमी के कारण होने वाली सांस से जुड़ी समस्याओं के इलाज में भी मददगार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डिप्थीरिया के उपचार

डिप्थीरिया से ग्रस्त व्यक्ति को कुछ अच्छी आदतें अपनानी चाहिए, जैसे कि:
  • खूब पानी पिएं।
  • पर्याप्त आराम करें।
  • हाथ ठीक तरह से धोएं।
  • अपने आहार में मुलायम चीजों और तरल पदार्थों को शामिल करें।
 इस प्रकार इन घरेलू नुस्खों की मदद से आप काफी हद तक डिप्थीरिया से छुटकारा पा सकते हैं और सबसे खास बात है कि उपरोक्त प्राकृतिक चीजों का कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है। 

नोट: डॉ. देवेंद्र अग्रवाल एक योग्य बाल चिकित्सा सर्जन (पीडियाट्रिक सर्जन) हैं। उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। फिर उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से परास्नातक (जनरल सर्जरी) और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एम.सीएच (बाल चिकित्सा सर्जरी) किया है। वह रामा मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर रह चुके हैं। वह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य हैं और साथ ही वह IAPS, SELSI और IAP कानपुर के भी सदस्य हैं। डॉ. देवेंद्र अग्रवाल को इस क्षेत्र में 30 साल का लंबा अनुभव है। उन्हें बाल चिकित्सा गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) सर्जरी और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी में विशेष रुचि है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें