फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू उपाय: यदि बारह महीने नाक में बनी रहती है एलर्जी तो जरूर आजमाएं ये घरेलू उपाय

Mon, 03 May 2021 05:01 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ये एलर्जी बहुत सामान्य लगती है - फोटो : Social Media

 

Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke

डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य

अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल

डिग्री- बी.ए.एम.एस

अनुभव- 13 वर्ष 

कुछ लोगों को बारह महीने ही नाक की एलर्जी बनी रहती है। ऐसे में जब वे सोकर उठते हैं तो उन्हें छींक आने लगती है व नाक में से पानी बहने लगता है यूं तो ये एलर्जी बहुत सामान्य लगती है लेकिन इन दिनों यह एलर्जी तनाव का विषय भी बन जाती है क्योंकि लोगों को यह डर बैठ जाता है कि कहीं उन्हें कोरोना तो नहीं इसलिए परेशान होने एवं मन में संशय रखना शुरू कर देते हैं जो कि बिल्कुल ठीक नहीं है। अगली स्लाइड्स से जानिए नाक में हो रही एलर्जी को दूर करने के उपाय। 

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
धीरे-धीरे आपकी नाक की एलर्जी ठीक होने लगेगी - फोटो : Social media

काली मिर्च 
10-12 कालीमिर्च पीसकर पाउडर बना लें। अब दो चम्मच शहद में इस पाउडर को मिलाकर रख दें। सुबह उठकर इसका सेवन करें। प्रतिदिन इसका सेवन करने से धीरे-धीरे आपकी नाक की एलर्जी ठीक होने लगेगी। साथ ही जब आप इसका सेवन कर रहे हैं तो दूध से बने पदार्थों से परहेज करना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन

3 of 5
नीम में कई सारे ओषधीय गुण पाए जाते हैं - फोटो : social media

नीम
नीम की पत्तियों को अच्छा बारीक पीस लें। अब बारीक पीसी पत्तियों की गोली बना लें। इस गोली को शहद में डूबोकर सुबह उठते ही खाएं, इसे खाने के बाद एक- डेढ़ घंटे तक कुछ खाने या पानी पीने के विषय में न सोचें। इसके लिए नीम की हरी और ताजी पत्तियां लें। नीम में कई सारे ओषधीय गुण पाए जाते हैं जो कि आपको एलर्जी से राहत दिलाने में बहुत हद तक सहायक होते हैं। 

4 of 5
पपीते में ब्रोमलेन नामक एंजाइम पाया जाता है - फोटो : pixabay

पपीता
वैसे तो अधिकतर सुबह सवेरे पेट के लिए पपीता खाते हैं लेकिन यदि आपको हमेशा नाक में एलर्जी बनी ही रहती है तो पपीता आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। पपीते में ब्रोमलेन नामक एंजाइम पाया जाता है जो कि नाक में हो रही सूजन और अन्य लक्षणों को कम करने का काम करता है इसलिए इसका सेवन जरूर करें। इसी के साथ यह रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी आपकी सहायता करेगा इसलिए घर में सभी लोग पपीते का सेवन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतिदिन सेब खाना चाहिए - फोटो : Pixabay

सेब
प्रोबायोटिक्स के इस्तेमाल से नाक में हो रही एलर्जी धीरे-धीरे कम होने लगती है। जिन लोगों को बारह महीने नाक में एलर्जी रहती है उन्हें प्रतिदिन सेब खाना चाहिए। सेब खाने से शरीर में सूक्ष्म जीवों का स्तर उत्तम रहता है और यह जीव शरीर के लिए अच्छे होते हैं, ये एलर्जी जैसी समस्याओं से लड़ने में हमारी सहायता करते हैं इसलिए इनका शरीर में अच्छी मात्रा में होना जरूरी है इसलिए सेब का सेवन जरूर करें। 
नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें